Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Republic Day: Tricolor hoisted with pride

गणतंत्र दिवस : आन बान शान से फहराया तिरंगा

Wed, 28 Jan 2026 02:57 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 28 Jan 2026 02:57 AM IST
विज्ञापन
Republic Day: Tricolor hoisted with pride
मीरगंज/ आंवला/ बहेड़ी/ नवाबगंज/ फरीदपुर। क्षेत्र में गणतंत्र दिवस पर सोमवार को जगह-जगह आन बान शान से झंडा फहराया गया। शिक्षण संस्थानों में प्रभातफेरी के साथ झांकी निकाली गई। शहीदों के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके योगदान को याद किया गया। रात तक देशभक्ति गीत गूंजते रहे। कस्बे से लेकर देहात क्षेत्रों तक में लोग देश भक्ति के उत्साह में सराबोर रहे।
विज्ञापन


मीरगंज के तहसील में एसडीएम आलोक कुमार, नगर पंचायत मीरगंज में अध्यक्ष योगेंद्र कुमार गुप्ता, थाने में सीओ मीरगंज अजय कुमार, ब्लाॅक में प्रमुख गोपालकृष्ण गंगवार, धामपुर बायोऑर्गेनिक चीनी मिल में यूनिट हेड सर्वजीत सिंह सैनी, स्वामी दयानंद सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में निदेशक पंकज गंगवार, राजेंद्र प्रसाद डिग्री कॉलेज में प्राचार्य डाॅ. एसके सिंह ने, बहेड़ी के तहसील परिसर में एसडीएम इशिता किशोर ने झंडा फहराया। थाना परिसर में इंस्पेक्टर पवन कुमार सिंह, ब्लॉक में ब्लॉक प्रमुख अमरिंदर सिंह गोल्डी, केसर चीनी मिल में शरत मिश्रा, गन्ना उत्पादक महाविद्यालय में प्राचार्य डॉ. हरिकेश सिंह ने झंडा फहराया।
विज्ञापन

आंवला क्षेत्र के शिक्षण संस्थाओं में प्रभातफेरी निकाली गई। युवाओं ने तिरंगा यात्रा निकाल का एकता का संदेश दिया। तहसील परिसर में एसडीएम विदुषी सिंह, थाना परिसर में इंस्पेक्टर कुंवर बहादुर सिंह ने सरस्वती शिशु मंदिर में भुवनेश अग्रवाल, सरस्वती विद्या मंदिर व भरतजी इंटर कॉलेज में डाॅ. पुरुषोत्तम शरण, राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य सुमन निगम ने तिरंगा फहराया। भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट ने रामनगर रोड से लेकर तहसील परिसर तक ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा निकाली। तहसील परिसर में रैली समापन पर एसडीएम विदुषी सिंह को यूनियन नेताओं से विभिन्न समस्याओं से संबंधित ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन

तहसील नवाबगंज में एसडीएम उदित पंवार, कोतवाली में सीओ रीलेश मिश्रा, नगर पालिका परिषद नवाबगंज में पालिकाध्यक्ष प्रेमलता राठौर ने झंडा फहराकर अपने विचार रखे। लालता प्रसाद सरस्वती विद्या मंदिर में विधायक डाॅ. एमपी आर्य ने संबोधित किया। फरीदपुर में भारतीय किसान यूनियन टिकैत के जिला अध्यक्ष चौधरी साबर सिंह की अध्यक्षता में किसान संगठन के कार्यकर्ताओं ने तिरंगा यात्रा रैली निकाली। फरीदपुर तहसील कार्यालय पर एसडीएम मल्लिका नैन ने तहसील स्टाफ के साथ गणतंत्र दिवस का पर्व मनाया। संवाद
------------
जगह-जगह निकली प्रभातफेरी
सेंथल/क्योलड़िया/कुंडराकोठी/ फतेहगंज पूर्वी/ बिशारतगंज। सरकारी, अर्ध सहकारी और शिक्षण संस्थानों की तरफ से प्रभात फेरियां निकाली गईं। सेंथल में नगर पंचायत अध्यक्ष कंवर एजाज शानू, नगर पंचायत परिसर में चेयरमैन संजय पाठक सहित सभासदों, थाने में प्रभारी संतोष कुमार, बिलपुर प्राथमिक विद्यालय में प्रधानाचार्य संगीता ने गणतंत्र दिवस पर विचार व्यक्त किए। कस्बे के सरस्वती शिशु मंदिर की तरफ से बच्चों ने झांकी निकाली। बिशारतगंज में अखा गांव निवासी ओमेंद्र सिंह चौहान की अगुवाई में तिरंगा यात्रा निकाली गई। बिथरी विधायक डॉ. राघवेंद्र शर्मा ने झंडी दिखाकर तिरंगा यात्रा को रवाना किया। सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय में प्रबंधक राजकुमार मौर्य, क्षेत्रीय सहकारी समिति पर सभापति रवि मिश्रा, सहकारी संघ पर सभापति प्रदीप मित्तल, नगर पंचायत कार्यालय पर चेयरमैन मो. ताज लाल मियां कुरैशी ने संबोधित किया। मझगवां ब्लॉक कार्यालय पर ब्लॉक प्रमुख यशवंत सिंह, प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुशील गुप्ता ने सीएचसी पर तिरंगा फहराया। संवाद
--
शेरगढ़ में ध्वजारोहण हुआ

शेरगढ़/ रामनगर/ अलीगंज/ सिरौली/ शाही/हाफिजगंज/भड़सर। गणतंत्र दिवस पर नगर पंचायत कार्यालय शेरगढ़ में चेयरमैन बुद्धसेन मौर्य ने तिरंगा फहराकर संबोधित किया। रामनगर में शिक्षण संस्थानों की तरफ से गणतंत्र दिवस पर प्रभात फेरी निकाली गई। अलीगंज में साधन सहकारी समिति धनेती खरगपुर में सभापति बीरेंद्र सिंह, थाना परिसर में थाना प्रभारी जगत सिंह, सिरौली के नगर पंचायत कार्यालय में अध्यक्ष चमन सकलैनी, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सा प्रभारी विनोद कुमार ने झंडा फहराया। शाही में शिक्षण संस्थानों एवं सरकारी संस्थानों में भारतीय संस्कृति से संबंधित सांस्कृतिक कार्यक्रम किए गए। नगर पंचायत कार्यालय पर अध्यक्ष वीरपाल मौर्य, थाना परिसर में थाना अध्यक्ष राजेश बैसला आदि ने विचार रखे। हाफिजगंज और भड़सर में सरकारी व गैर सरकारी संस्थानों, शिक्षण संस्थानों में बच्चों ने हुए कार्यक्रमों में देशभक्ति गीत गाए। हाफिजगंज में थाना प्रभारी प्रवीन सोलंकी ने तिरंगा फहराया। संवाद
--
सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से मोहा मन
भोजीपुरा/देवरनियां/ भुता। क्षेत्र के कई संस्थानों में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। ब्लाॅक भोजीपुरा कार्यालय पर प्रमुख योगेश पटेल ने तिरंगा फहराया। यहां बीडीओ आशीष पाल व सभी कर्मचारी मौजूद रहे। थाना भोजीपुरा कार्यालय पर थाना प्रभारी राजीव कुमार सिंह ने झंडा फहराया। देवरनियां के नगर पंचायत कार्यालय पर चेयरमैन मोहम्मद कलीम अंसारी, थाना परिसर में इंस्पेक्टर आशुतोष द्विवेदी ने झंडा फहराकर संबोधित किया। भुता के प्राथमिक विद्यालय सिमरा बहोंर नगला, प्राथमिक विद्यालय गुलरिया जगत समेत अन्य जगहों पर शहीदों को याद किया गया। जगह-जगह तिरंगा रैली निकाली गई। इस दौरान देशभक्ति के नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। संवाद

--
भाकियू ने निकाली तिरंगा रैली
बहेड़ी। भारतीय किसान यूनियन ने किसानों के साथ ट्रैक्टर-ट्रॉली से तिरंगा रैली निकाली। इसमें 50 से अधिक ट्रैक्टर और 50 से अधिक कारें शामिल की गईं। रैली वन विभाग से मार्केट में होते हुए किसान भवन पहुंचकर संपन्न हुई। किसान नेता रवि ढाका ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। रैली में तहसील अध्यक्ष राजेश गुप्ता, प्रदेश सचिव चौधरी जगत सिंह, जिला महासचिव शाहरुख सैफी आदि शामिल हुए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed