फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Republic Day 2024: colors of the Republic spread over Bareilly

Republic Day 2024: बरेली पर चढ़ा गणतंत्र का रंग, तिरंगामय हुआ शहर, गूंज रहे देशभक्ति के तराने

Fri, 26 Jan 2024 09:08 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 26 Jan 2024 09:08 AM IST
सार

बरेली में 75वें गणतंत्र दिवस की धूम है। इस अवसर पर सरकारी और निजी संस्थानों को सजाया गया है। शहर के बाजार भी तिरंगामय हैं। हर तरफ देशभक्ति के तराने गूंज रहे हैं। 

विज्ञापन
Republic Day 2024: colors of the Republic spread over Bareilly
तिरंगा खरीदते लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में गणतंत्र दिवस की धूम है। सार्वजनिक स्थानों समेत शहर के बाजार तिरंगामय हो गए हैं। बृहस्पतिवार को लोगों ने दुकानों से तिरंगा, बैज, बैंड और स्टीकर आदि की खरीददारी की। खादी भंडारों में राष्ट्रीय ध्वज की अधिक मांग के चलते स्टॉक समाप्त हो गया। शाम होते ही पूरा शहर तिरंगा रोशनी से जगमग हो उठा।

विज्ञापन


स्टेशनरी की दुकानों और सड़क किनारे लगे लगीं स्टॉल पर बृहस्पतिवार को खरीदारों की भीड़ लगी रही। गणतंत्र दिवस के कार्यक्रमों में प्रस्तुति देने वाले स्कूली बच्चों का इन स्टॉल पर जमघट लगा रहा। 
विज्ञापन


नावल्टी चौराहा स्थित गांधी खादी भंडार पर 4.5x3 फुट के आकार में खादी के तिरंगे का स्टॉक ही समाप्त हो गया। दुकानदार ने बताया कि इस अनुपात के तिरंगे की मांग सबसे ज्यादा होती है। उन्होंने ऑर्डर देकर 50 ध्वज मंगवाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अन्य साइज के तिरंगों की भी खूब खरीददारी हुई।

नावल्टी रोड स्थित दुकान पर तिरंगा लेने पहुंची खूशबू ने बताया कि वह स्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रम में हिस्सा लेंगी, इसलिए हेयरबैंड, चूड़ियां और ड्रेस लेने आई हैं। सुभाषनगर के दिव्यांश ने बताया कि राष्ट्रीय पर्व पर उन्होंने गुब्बारों से
अपना घर और प्रतिष्ठान की सजावट की है। 

पुलिस अधिकारियों ने किया रूट मार्च
गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर पुलिस ने होटल-ढाबे और सार्वजनिक स्थलों पर चेकिंग की। एसएसपी के नेतृत्व में शहर में रूट मार्च निकाला गया। एसएसपी सुशील घुले, एसपी सिटी राहुल भाटी अपनी टीम के साथ कोतवाली इलाके में मिश्रित आबादी वाले क्षेत्र बिहारीपुर में रूट मार्च किया। 

संवेदनशील व मिश्रित इलाके में निगरानी व सुरक्षा के लिहाज से अलग व्यवस्था की गई है। अधिकारियों ने 49 इंस्पेक्टर, 400 सब इंस्पेक्टर, 466 हेड कांस्टेबल और 1624 कांस्टेबल समेत 2490 पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed