फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   repot on manoj batvani and three other

लाइबेरिया से निकाले गए मनोज बतवानी समेत चार पर छेड़छाड़ की रिपोर्ट

Sun, 26 Dec 2021 01:21 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 26 Dec 2021 01:21 AM IST
विज्ञापन
repot on manoj batvani and three other
बरेली। सिंधुनगर निवासी मनोज वतवानी, प्रदीप राजानी, राजू राजानी और विन्नी राजानी के खिलाफ थाना बारादरी में मारपीट, छेड़छाड़, तोड़फोड़ और धमकी देने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। यह रिपोर्ट प्लॉट के विवाद को लेकर बारादरी क्षेत्र की एक महिला ने दर्ज कराई गई है। मनोज वतवानी को गैरकानूनी काम करने पर पश्चिमी अफ्रीका के देश लाइबेरिया से निष्कासित किया गया था।
विज्ञापन

महिला का आरोप है कि सिंधुनगर निवासी मनोज वतवानी, प्रदीप राजानी, राजू राजानी और विन्नी राजानी उनके मकान पर कब्जा करना चाहते हैं। ये लोग कई बार कब्जे की कोशिश कर चुके हैं। महिला का कहना है कि 21 दिसंबर को चारों आरोपी उनके घर में घुस आए और दरवाजा तोड़ दिया। विरोध करने पर आरोपियों ने उनकी पिटाई की और कपड़े फाड़ दिए। किसी नुकीली चीज से प्रहार करके जख्मी कर दिया। मोबाइल भी तोड़ दिया। काफी दूर तक उन्हें घसीटते हुए ले गए। शोर शराबा सुनकर भीड़ जमा हुई तो आरोपी भाग निकले। इस तहरीर के आधार पर बारादरी पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मनोज वतवानी के खिलाफ
डीएम से सामूहिक शिकायत
नामजद आरोपियों में शामिल मनोज वतवानी के खिलाफ डीएम मानवेंद्र सिंह को एक गुमनाम शिकायत भी भेजी गई है। इसमें कहा गया है कि मनोज वतवानी को गैर कानूनी कार्य करने पर पश्चिमी अफ्रीका के देश लाइबेरिया से निकाला जा चुका है। अब वह यहां आकर लोगों को परेशान कर रहा है। अपनी बात के समर्थन में शिकायतकर्ताओं ने रिपब्लिक ऑफ लाइबेरिया में 15 सितंबर, 2020 को फाइल की गई पुलिस की चार्जशीट भी लगाई गई। इसमें मनोज वतवानी पर आपराधिक षड्यंत्र, धोखाधड़ी, फर्जी नाम से काम करने और आतंकवादी खतरे का आरोप लगाते हुए उसे लाइबेरिया से निकालने की बात लिखी गई है। साथ ही इस मामले में नौ सितंबर, 2020 को वहां उसकी गिरफ्तारी की बात भी कही गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed