{"_id":"5e95ffd68ebc3e7659673f82","slug":"reports-of-the-remaining-four-of-the-infected-family-also-came-negative-there-will-be-some-relaxation-from-restrictions-bareilly-news-bly402620757","type":"story","status":"publish","title_hn":"संक्रमित परिवार के बाकी चार की रिपोर्ट भी आए नेगेटिव तो पाबंदियों से मिलेगी थोड़ी छूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संक्रमित परिवार के बाकी चार की रिपोर्ट भी आए नेगेटिव तो पाबंदियों से मिलेगी थोड़ी छूट
विज्ञापन
सुभाष नगर रेलवे यार्ड।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चार सदस्यों की पहली रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद डीएम ने सुभाषनगर को हॉटस्पॉट से बाहर लाने को शुरू की पैरवी
विज्ञापन
सुभाषनगर से छूटा हॉटस्पॉट का दाग तो बाकी शहर को मिल सकती है कुछ और राहत
बरेली। प्रधानमंत्री ने साफ कर दिया है कि लॉकडाउन के दूसरे पड़ाव में कुछ इलाकों में सख्ती बढ़ेगी और कुछ में पाबंदियों से राहत। बरेली फिलहाल सुभाषनगर के हॉटस्पॉट घोषित होने के बाद सख्ती झेल रहा है लेकिन राहत भरी खबर यह है कि सुभाषनगर के संक्रमित परिवार में दो लोगों को कोरोना मुक्त घोषित किया जा चुका है और बाकी चार सदस्यों की पहली रिपोर्ट भी नेगेटिव आई है। जिला प्रशासन ने इसके बाद सुभाषनगर को हॉटस्पॉट से बाहर लाने की शासन में पैरवी शुरू कर दी है। अगर सुभाषनगर हॉटस्पॉट से मुक्त हुआ तो बाकी शहर को लॉकडाउन की पाबंदियों से कुछ और राहत मिल सकती है।
डीएम नितीश कुमार के मुताबिक वह बुधवार को शासन को रिपोर्ट भेजकर सुभाषनगर को हॉटस्पॉट घोषित करने का फैसला वापस लेने की सिफारिश करेंगे। हॉटस्पॉट घोषित होने के बाद सुभाषनगर आठ अप्रैल को पूरी तरह सील कर दिया गया था। फिलहाल यहां किसी भी आवाजाही पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा हुआ है। वैसे 29 मार्च को कोरोना संक्रमित परिवार का पता लगने के बाद से ही सुभाषनगर पर कड़ी पाबंदियां लागू कर दी गई थी। सोमवार को ही नोएडा की सीजफायर कंपनी से इस परिवार में संक्रमण लेकर लौटे युवक और उसकी पत्नी को स्वास्थ्य विभाग ने चौथी और तीसरी रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद कोरोना मुक्त घोषित कर डिस्चार्ज किया है। राहत देने वाली खबर यह भी है सोमवार को ही इस परिवार के बाकी चार सदस्यों की भी पहली रिपोर्ट नेगेटिव आई। इन चार सदस्यों की अगर आगे भी रिपोर्ट नेगेटिव आई तो जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या शून्य हो जाएगी।
विज्ञापन
जिला प्रशासन के मुताबिक सुभाषनगर के परिवार के दो लोग संक्रमण से मुक्त हो चुके हैं। बाकी चार सदस्यों की दूसरी रिपोर्ट बुधवार को आनी है। अगर यह रिपोर्ट भी नेगेटिव आई तो जिले में कोरोना का एक भी मामला नहीं रह जाएगा। इसी आधार पर उसकी ओर से शासन को सुभाषनगर को हॉटस्पॉट से बाहर करने के लिए रिपोर्ट भेज दी जाएगी। प्रशासनिक सूत्रों ने यह भी उम्मीद जताई कि सुभाषनगर के हॉटस्पॉट से मुक्त होने के बाद भी लॉकडाउन की पाबंदियां बेशक पूरे शहर में तीन मई तक लागू रहेंगी लेकिन प्रधानमंत्री के कथन के अनुरूप शहर को कुछ और राहत मिल सकती है। बता दें कि प्रधानमंत्री ने यह साफ कर दिया है कि कोरोना मुक्त इलाकों में किस हद तक राहत दी जा सकती है, इस बारे में अगले एक-दो दिन में सरकार नए सिरे से गाइडलाइन जारी करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सुभाषनगर में कोरोना संक्रमित परिवार के दो लोग कोरोना मुक्त हो चुके हैं, बाकी चार की दूसरी जांच रिपोर्ट का इंतजार है। दूसरी रिपोर्ट भी निगेटिव आई तो बुधवार को शासन से सुभाषनगर को हॉटस्पॉट से बाहर करने का आग्रह किया जाएगा। - नितीश कुमार, जिलाधिकारी
विज्ञापन
सुभाषनगर से छूटा हॉटस्पॉट का दाग तो बाकी शहर को मिल सकती है कुछ और राहत बरेली। प्रधानमंत्री ने साफ कर दिया है कि लॉकडाउन के दूसरे पड़ाव में कुछ इलाकों में सख्ती बढ़ेगी और कुछ में पाबंदियों से राहत। बरेली फिलहाल सुभाषनगर के हॉटस्पॉट घोषित होने के बाद सख्ती झेल रहा है लेकिन राहत भरी खबर यह है कि सुभाषनगर के संक्रमित परिवार में दो लोगों को कोरोना मुक्त घोषित किया जा चुका है और बाकी चार सदस्यों की पहली रिपोर्ट भी नेगेटिव आई है। जिला प्रशासन ने इसके बाद सुभाषनगर को हॉटस्पॉट से बाहर लाने की शासन में पैरवी शुरू कर दी है। अगर सुभाषनगर हॉटस्पॉट से मुक्त हुआ तो बाकी शहर को लॉकडाउन की पाबंदियों से कुछ और राहत मिल सकती है।