फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Reports of Sadhvi Kanchan Giri inciting sentiments

Bareilly News: साध्वी कंचन गिरी पर भावनाएं भड़काने की रिपोर्ट

Wed, 16 Sep 2026 03:00 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 16 Sep 2026 03:00 AM IST
विज्ञापन
Reports of Sadhvi Kanchan Giri inciting sentiments
बरेली। साध्वी कंचन गिरी के खिलाफ प्रेमनगर थाने में भावनाएं भड़काने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। आरोप है कि वह लगातार सोशल मीडिया प्लेटफार्म के जरिये संतों का अपमान कर रही हैं।
विज्ञापन

बृजलोक कॉलोनी निवासी देवांग अग्रवाल ने बताया कि कंचन गिरी खुद को साध्वी के रूप में प्रचारित करती हैं। कंचन अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वीडियो डालकर संत समाज पर गलत आरोप लगाती हैं। इन वीडियो में अवधेशानंद गिरी महाराज, कैलाशानंद गिरी महाराज, रविंद्र पुरी महाराज, आचार्य प्रमोद कृष्णम, चक्रपाणि महाराज पर आपत्तिजनक टिप्पणी की गई है।
विज्ञापन

अन्य संतों और अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के बारे में भी आपत्तिजनक बातें कही गई हैं। देवांग ने आरोप लगाया कि कंचन गिरी के वीडियो से उनकी भावनाएं आहत हुईं। सीओ प्रथम आशुतोष शिवम ने बताया कि शिकायत के आधार पर प्रेमनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है, साक्ष्य के आधार पर विवेचना आगे बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed