फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Report sent against those who mine soil

Bareilly News: मिट्टी का खनन करने वालों के खिलाफ भेजी रिपोर्ट

Sun, 24 Nov 2024 05:05 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 24 Nov 2024 05:05 AM IST
विज्ञापन
Report sent against those who mine soil
नवाबगंज। खनन मामले में किसान के साथ हुए विवाद के बाद शनिवार को तहसीलदार ने रिपोर्ट बनाकर जिला प्रशासन को भेज दी है। वहीं, एसडीएम ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला याकूबपुर के राजेश कुमार खेती के साथ मिट्टी के खनन का कार्य करते हैं। उन्होंने अनुमति के बाद अपने एक खेत से मिट्टी को उठा कर दूसरे खेत में डाली है। उनकी मिट्टी उठाने की अनुमति 16 नवंबर वर्ष 2024 से 13 जनवरी वर्ष 2025 तक की है। उनका आरोप है कि शुक्रवार को तहसीलदार ने उनके खेत का निरीक्षण कर कहा कि अनुमित से अधिक मिट्टी खोदी गई है। मामले की जांच-पड़ताल के बाद तहसीलदार मौके से चले गए। किसान का आरोप है कि उन्हें तहसीलदार के आवास पर बुलाया गया, जहां 50 हजार रुपये न देने पर उनको पीटा गया था। किसान ने इसकी शिकायत डीएम और मुख्यमंत्री पोर्टल पर की थी।
विज्ञापन

---
लेखपाल की भूमिका मिली संदिग्ध
तहसीलदार दुष्यंत प्रताप सिंह ने बताया कि हल्का लेखपाल खेत में 4500 सौ घन मीटर खोदने की जानकारी दी है, लेकिन वहां एक हजार से अधिक ट्राॅली जेसीबी मशीन से खोदी गई है। इतने बड़े पैमाने पर उनके क्षेत्र में खनन हो रहा है। हल्का लेखपाल को जानकारी नहीं है। हल्का लेखपाल और अर्दली की भी जांच कराई जा रही है। जिला प्रशासन के निर्देश के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

--
मामला संज्ञान में आया है। तहसीलदार पर लगे आरोपों की गहनता से जांच कराई जाएगी। साथ ही नशे की हालत में लेखपाल प्रशिक्षण केंद्र में शोर शराबा, गाली-गलौज करने वाले आरोपी की भी जांच कराई जा रही है। जांच रिपोर्ट के आधार पर ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
-अजय कुमार उपाध्याय, एसडीएम, नवाबगंज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed