फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Report on two Bajrang Dal workers in case of assault in cafe

Bareilly News: कैफे में मारपीट के मामले में बजरंग दल के दो कार्यकर्ताओं पर रिपोर्ट

Mon, 29 Dec 2025 02:40 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 29 Dec 2025 02:40 AM IST
विज्ञापन
Report on two Bajrang Dal workers in case of assault in cafe
बरेली। प्रेमनगर थाना क्षेत्र के राजेंद्रनगर स्थित दि डेन कैफे एंड रेस्टो में बर्थ डे पार्टी के दौरान हंगामा, मारपीट और तोड़फोड़ के मामले में रविवार को पुलिस ने रेस्टोरेंट संचालक शैलेंद्र गंगवार की तहरीर पर बजरंग दल कार्यकर्ता सुभाषनगर निवासी ऋषभ ठाकुर और भास्कर अस्पताल के पास रहने वाले दीपक पाठक समेत 20-25 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। कैफे में हुए हंगामे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मामले में प्रेमनगर थानाध्यक्ष की भूमिका की जांच उच्चाधिकारी कर रहे हैं।
विज्ञापन

नर्सिंग की एक छात्रा शनिवार शाम अपने सहपाठियों के साथ रेस्टोरेंट में बर्थ डे मनाने आई थी। छात्रा के अनुसार, उसके साथ छह युवतियां और चार युवक थे। चार युवकों में से दो शान और वाकिफ भी शामिल थे। हिंदू युवती के साथ दूसरे समुदाय के युवकों की मौजूदगी की सूचना पर बजरंग दल के कार्यकर्ता वहां पहुंच गए। अनर्गल आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। नारेबाजी करते हुए कैफे में घुस गए। वहां मौजूद लोगों से अभद्रता और तोड़फोड़ करने लगे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शान, वाकिफ और शैलेंद्र को हिरासत में ले लिया। उनके खिलाफ शांतिभंग की आशंका में कार्रवाई की।
विज्ञापन

सीओ प्रथम आशुतोष शिवम ने जांच की तो सामने आया कि युवती बालिग है और अपनी मर्जी से दोस्तों के साथ पार्टी में शामिल थी। युवती के परिजनों को भी थाने बुलाकर बयान दर्ज किए गए। इसके बाद रेस्टोरेंट संचालक की ओर से रिपोर्ट दर्ज करा गई है। एसपी सिटी मानुष पारीक ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई की जाएगी। पूरे मामले में प्रेमनगर थानाध्यक्ष राजबली सिंह की भूमिका की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

--
रेस्टोरेंट में हंगामा और अभद्रता करने वालों में नामजद ऋषभ ठाकुर को संगठन विरोधी गतिविधियों के कारण पहले ही निष्कासित किया जा चुका है। दूसरा नामजद संगठन का सदस्य नहीं है। इस तरह की घटनाओं से बजरंग दल का कोई सरोकार नहीं है। - केवलानंद गौड़, महानगर संयोजक, बजरंग दल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed