फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Report on three engineers of Government Construction Corporation

Bareilly News: लापरवाही पर राजकीय निर्माण निगम के तीन अभियंताओं पर रिपोर्ट

Fri, 26 Jul 2024 05:46 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jul 2024 05:46 AM IST
विज्ञापन
Report on three engineers of Government Construction Corporation
बरेली। जिस ड्रग वेयर हाउस का निर्माण अक्तूबर तक पूरा होना था, उसका काम महज तीन दिन पहले ही शुरू किया गया। अब डीएम के निर्देश पर लेटलतीफी व लापरवाही बरतने के आरोप में राजकीय निर्माण निगम की बरेली इकाई के पूर्व प्रभारी नवीन चंद्र लोहनी, इकाई प्रभारी दीपचंद्र पंत व सहायक अभियंता संजय कुमार चौधरी के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग के अवर अभियंता विवेक त्रिवेदी की तरफ से कोतवाली में उक्त आरोपियों के खिलाफ बृहस्पतिवार को रिपोर्ट दर्ज कराई गई। इसमें बताया गया है कि क्यारा ब्लॉक में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के पास ड्रग वेयर हाउस बनाया जाना है। इसके लिए शासन स्तर से राजकीय निर्माण निगम को कार्यदायी संस्था चुना गया था। प्रोजेक्ट के लिए 9.29 करोड़ स्वीकृत हुए थे। इसमें 18 जनवरी 2022 को निर्माण निगम की बरेली इकाई द्वारा 1.03 करोड़ रुपये की पहली किस्त प्राप्त की गई। कार्यदायी संस्था ने टेंडर कर दिए।
विज्ञापन

जब काम करने गए तो जमीन को लेकर ग्रामीणों ने विवाद शुरू कर दिया। इस मामले में अदालत में मुकदमा चल रहा है। इसके बाद क्यारा ब्लॉक में ही दूसरी जगह तलाशकर राजकीय निर्माण निगम की बरेली इकाई को हैंडओवर कर दी गई। मुख्य चिकित्साधिकारी द्वारा 24 फरवरी को ड्रग वेयर हाउस का ले आउट प्लान अनुमोदित करके निर्माण निगम को दे दिया गया। निगम की तरफ से 29 फरवरी 2024 को आर्किटेक्ट के पास भेजा गया व 22 जून को नक्शा प्राप्त किया गया। जबकि यह काम महज दस दिन का था। ड्रग वेयर हाउस नौ महीने में बनना था। जांच में माना गया कि राजकीय निर्माण निगम के इंजीनियर लागत बढ़ाने के लिए देरी करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे खुली पोल
22 जुलाई को डीएम जिले में चल रहे निर्माण कार्यों की प्रगति को लेकर बैठक कर रहे थे। इसमें सबसे कम प्रगति ड्रग वेयर हाउस की मिली। इस पर डीएम ने विकास भवन के दो अधिकारियों व तीन इंजीनियरों की टीम बनाकर मौके पर भेजकर काम की जांच कराई। पता लगा कि काम अभी 22 जुलाई को शुरू किया गया है। इसके बाद उन्होंने राजकीय निर्माण निगम के इंजीनियरों पर कार्रवाई के निर्देश दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed