फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Report on the Hyderi group harassing young women in the park

Bareilly News: पार्क में युवतियों को परेशान करने वाले हैदरी दल पर रिपोर्ट

Mon, 09 Jun 2025 01:21 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 09 Jun 2025 01:21 AM IST
विज्ञापन
Report on the Hyderi group harassing young women in the park
बरेली। गांधी उद्यान में समुदाय विशेष की युवतियों को परेशान करने वाले हैदरी दल के खिलाफ कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आरोपियों को चिह्नित कर उनकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

इंस्टाग्राम पर सोफियान नाम की आईडी से शनिवार को तीन वीडियो अपलोड किए गए थे। आईडी के बायो में हैदरी दल बरेली लिखा था। वीडियो में खुद को हैदरी दल का कार्यकर्ता बताने वाले युवक पार्क में अपने समुदाय की युवतियों को परेशान कर रहे थे। सबके सामने युवती पर बुर्का उतारने का दबाव बनाने लगे। युवती इसका विरोध कर रही है। साथ ही, हैदरी दल के कार्यकर्ता पार्क में आने वाली अन्य युवतियों से उनका नाम-पता आदि पूछते दिख रहे हैं।
विज्ञापन

वीडियो में एक दाढ़ी वाला युवक अपने साथियों संग युवतियों को रोककर पूछताछ करता दिख रहा है, जबकि युवतियां वीडियो बनाने का विरोध कर रहीं हैं। तीनों वीडियो को एक्स पर पोस्ट कर हैदरी दल और उसके कार्यकर्ताओं के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई थी। इसका संज्ञान लेकर दरोगा नितिन राणा ने कोतवाली में अज्ञात लोगों के पर वैमनस्यता फैलाने और युवतियों को परेशान करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवतियों को परेशान करने वाले खुद दे रहे लव जिहाद को बढ़ावा
वीडियो में दिख रहे हैदरी दल के कार्यकर्ता अपने समुदाय की युवतियों को पार्क में आने से रोक रहे हैं। युवतियों के पार्क में घूमने को धर्म के खिलाफ बता रहे हैं। वहीं, जब इनका सोशल मीडिया अकाउंट खंगाला गया तो पता चला कि वे खुद दूसरे समुदाय की युवतियों की शादी अपने समुदाय के युवकों से करवाते हैं। सोशल मीडिया पर हैदरी दल वालों ने तमाम ऐसे वीडियो अपलोड किए हैं, जिसमें वह दूसरे समुदाय की युवतियों की शादी अपने समुदाय के युवकों से करा रहे हैं। शादी के बाद सोशल मीडिया पर फोटो और वीडियो डालकर खुशी भी जाहिर की है। इससे माहौल खराब होने का अंदेशा रहता है।
हर जिले में संगठन सक्रिय, रिपोर्ट होने पर डिलीट की आईडी
हैदरी दल नाम का संगठन बरेली समेत कई जिलों और राज्यों में सक्रिय है। इस संगठन में कट्टरपंथियों को जोड़ा गया है। संगठन का आका कौन है, ये अभी पता नहीं चला है। सोशल मीडिया पर हैदरी दल के लोगों ने अलग-अलग जिलों के नाम से अकाउंट बनाए हैं। इन अकाउंट पर भड़काऊ पोस्ट डालकर माहौल खराब किया जा रहा है। हालांकि, बरेली में जिस आईडी से वीडियो अपलोड किए गए, रिपोर्ट दर्ज होने के बाद उसे डिलीट कर दिया गया है। बरेली में संगठन से जुड़े लोगों को पुलिस जल्द ही बेनकाब कर देगी। ब्यूरो

--
वीडियो से समाज में वैमनस्यता बढ़ने का अंदेशा था। कोई युवती तो सामने नहीं आई, लेकिन पुलिस की ओर से इसका संज्ञान लेकर रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपियों को चिह्नित कर लिया गया है। उनकी गिरफ्तारी के लिए टीमों को लगाया गया है। - आशुतोष शिवम, सीओ प्रथम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed