फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Report on seven people, main accused Nasir sent to jail

Bareilly News: सात लोगों पर रिपोर्ट, मुख्य आरोपी नासिर को भेजा जेल

Fri, 04 Oct 2024 05:38 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 04 Oct 2024 05:38 AM IST
विज्ञापन
Report on seven people, main accused Nasir sent to jail
बरेली। सिरौली के गांव कल्याणपुर में अवैध पटाखा फैक्टरी में हुए धमाके के मामले में पुलिस ने सात आरोपियों के खिलाफ विस्फोटक अधिनियम समेत बीएनएस की गंभीर धाराओं में में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मुख्य आरोपी नासिर को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। वह टीबी का मरीज है। घटना के बाद उसकी हालत बिगड़ गई थी, पर पुलिस ने मेडिकल चेकअप कराकर उसे जेल भेज दिया। रहमान शाह, उसकी पत्नी छोटी बेगम व बेटी फातिमा का उपचार जिला अस्पताल में पुलिस की निगरानी में चल रहा है।
विज्ञापन

इसी प्रकरण में सिरौली थाने से हटाए गए इंस्पेक्टर रवि कुमार की ओर से यह रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। इसमें गृहस्वामी रहमान शाह, उसके बेटे वाहिद, उसके दामाद सिरौली के कौआ टोला निवासी नासिर व नासिर के चार भाई नाजिम, हसनैन, अहमद मियां व मोहम्मद मियां को नामजद कराया गया है। इंस्पेक्टर ने जिक्र किया है कि रहमान शाह के घर में उसके दामाद व बेटी ने लाइसेंस और अनुमति के बिना ही भारी मात्रा में विस्फोटक रखा हुआ था। इसी विस्फोटक में धमाका होने से आसपास के घर भी गिर गए और छह लोगों की मौत हो गई। अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed