{"_id":"6771b0e1592ecf44430963c9","slug":"report-on-people-blocking-faridpur-highway-by-keeping-dead-bodies-bareilly-news-c-4-bly1015-550880-2024-12-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: फरीदपुर हाईवे पर शव रखकर जाम लगाने वालों पर रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: फरीदपुर हाईवे पर शव रखकर जाम लगाने वालों पर रिपोर्ट
विज्ञापन
बरेली। कैंट थाना क्षेत्र में हाईवे पर शव रखकर प्रदर्शन करने वालों पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
हिंडौलिया भोलापुर निवासी मोरश्री ने जुलाई में कैंट थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनके पति वेदपाल को पीटकर गांव के बाहर फेंक दिया गया। इससे वह कोमा में चले गए थे। पुलिस ने मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। 21 दिसंबर को वेदपाल की मौत हो गई। तब पुलिस ने गैर इरादतन हत्या की धारा बढ़ा दी थी। पुलिस के मुताबिक कार्रवाई के बावजूद रूपलाल, भूरा, कृष्णपाल, बुधपाल, टेंपू, प्रदीप, महेशपाल, हरपाल, धनपाल, रामश्री, विनीता, राजेंद्र, प्रीति और वीरेंद्र समेत 50-60 अज्ञात लोगों ने वेदपाल के शव को ट्रैक्टर-ट्राली में रखकर फरीदपुर हाईवे पर जाम लगा दिया था। उग्र भीड़ ने राहगीरों से अभद्रता की। जाम लगने से एंबुलेंस और स्कूल बस फंस गई। इसके अलावा भीड़ ने एसएसपी दफ्तर पर भी प्रदर्शन किया। पुलिस के काम में बाधा पहुंचाई। पुलिस की तरफ से कैंट थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
पुलिस पर लगा था आरोपी को छोड़ने का आरोप
वेदपाल की पत्नी के मुताबिक पति को दबंगों ने एक जुलाई को पीटा था। पुलिस ने बेहद हल्की धाराओं में रिपोर्ट लिखी और आरोपी को पकड़कर छोड़ दिया। सीएम से शिकायत की थी। पत्नी ने आरोप लगाया कि आरोपी प्रधान के करीबी हैं, इसलिए पुलिस उन्हें पकड़ नहीं रही है। अमर उजाला ब्यूरो