{"_id":"609ae33e8ebc3e34684abeb5","slug":"report-on-hundred-including-40-named-in-lockdown-violation-bareilly-news-bly4462569111","type":"story","status":"publish","title_hn":"लॉकडाउन उल्लंघन में 40 नामजद समेत सौ पर रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लॉकडाउन उल्लंघन में 40 नामजद समेत सौ पर रिपोर्ट
विज्ञापन
हथियार लहराने के बाद अब बुजुर्ग को दौड़ाकर पीटने का वीडियो वायरल
विज्ञापन
बरेली। धौराटांडा में कथित रूप से गोमांस की बिक्री को लेकर हुए विवाद में भोजीपुरा पुलिस ने अब दोनों पक्षों के 40 नामजद समेत सौ लोगों के खिलाफ लॉकडाउन के उल्लंघन की रिपोर्ट दर्ज की है। इस विवाद में हथियारों के प्रदर्शन के बाद अब बुजुर्ग को दौड़ाकर पीटने का एक दूसरा वीडियो भी वायरल हुआ है।
भोजीपुरा के कस्बा धौराटांडा में रविवार को कथित रूप से गोमांस महंगा बेचने को लेकर बंजारा और कुरैशी बिरादरी के लोग भिड़ गए थे। इस दौरान कुरैशी पक्ष के लोगों ने मारपीट कर फायरिंग कर दी थी। पुलिस ने शाबहान की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज करके सलीम, छुट्टन, रईस, फईम और अफसार को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। अब मंगलवार को भोजीपुरा पुलिस ने उपनिरीक्षक कुलदीप कुमार की ओर से दोनों पक्षों के 40 नामजद समेत सौ लोगों के खिलाफ लॉकडाउन के उल्लंघन की रिपोर्ट दर्ज की है। वहीं, कुरैशी पक्ष के बुजुर्ग को बेरहमी से दौड़ा-दौड़ाकर पीटने का एक वीडियो भी मंगलवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। हालांकि पुलिस का कहना है कि इस मामले में रविवार को ही एनसीआर दर्ज की जा चुकी है।
इन पर हुई रिपोर्ट : साबिर, असलम, अबरार, पप्पू, छुट्टन, नदीम, सलीम, लईक, अशफाक, गंठा, नदीम, साबिर पुत्र मुबारक अली, इस्लाक, शरीफ, सुक्कू, निसार, जग्गू, मुजीब, अज्जू, फईम होटल वाला, अलसियार, पप्पू, फईम पुत्र मुच्छे, इजहार, पप्पू पुत्र मुंशी, जमील अहमद, जलील हाजी, जलीस उर्फ सुल्लड़, अब्दुल्ला, सगीर, सुब्हान, लईक पुत्र फकीरा, इस्तेकार, तौफीक, राजा, इम्तियाज, सुकल्ली, मो. जाहिद, इमरान और सलमान के अलावा 60 अज्ञात को इसमें आरोपी बनाया गया है। ये सभी आरोपी धौराटांडा के रहने वाले हैं।

‘जो वीडियो वायरल हुआ है, उस मामले में पहले ही रिपोर्ट दर्ज की जा चुकी है। अब दोनों पक्षों के करीब सौ लोगों के खिलाफ लॉकडाउन के उल्लंघन की रिपोर्ट दर्ज की गई है।’ - राजकुमार अग्रवाल, एसपी देहात