फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Report on five people fishing from the municipality's pond

Bareilly News: पालिका के तालाब से मछली पकड़ने वाले पांच लोगों पर रिपोर्ट

Sun, 15 Jun 2025 02:31 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 15 Jun 2025 02:31 AM IST
विज्ञापन
Report on five people fishing from the municipality's pond
आंवला। सरकारी तालाब से मछली पकड़ने वाले व बेचने वालों पर पालिका की ओर से पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पालिका कर्मचारी संजीव मौर्य की ओर से दर्ज कराई गई रिपोर्ट में कहा गया कि मोहल्ला गंज गौसिया चौक निवासी विशंभर दयाल ने इस संबंध में शिकायत की थी। एसडीएम के निर्देशानुसार मौके पर जांच में सामने आया कि शुक्रवार को मोहल्ला कच्चा कटरा वार्ड सं-छह में पालिका के सरकारी तालाब से एक लाख रुपये कीमत की मछली पकड़ कर बेची गई थीं। मौके पर मौजूद आरोपियों ने पालिका अध्यक्ष के समक्ष इस पूरे मामले में शामिल लोगों के नाम भी स्वीकार किए है। पुलिस ने आरोपी नगर पालिका कर्मचारी भीमसेन, सोहन, रिंकू दिवाकर, हसीब व तस्लीम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed