{"_id":"691cdd4097ff46ae62076526","slug":"report-on-death-of-youth-due-to-electric-shock-bareilly-news-c-188-1-sbly1013-102521-2025-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: करंट लगने से युवक की मौत के मामले में रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: करंट लगने से युवक की मौत के मामले में रिपोर्ट
विज्ञापन
फरीदपुर। खेत पर गेहूं की फसल की बोआई करने गए युवक की करंट लगने से मौत के मामले में उसके परिजनों ने मंगलवार को पड़ोसी खेत मालिक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
सिमरा बोरीपुर के ग्रामीणों ने बताया कि गांव निवासी नवनीत उर्फ छोटू (20) विगत 15 नवंबर को खेत पर गेहूं की बोआई करने गए। खेत में लगे तार से करंट लगने से उनकी मौत हो गई। साथ में गए मौसेरे भाई ने बचाने का प्रयास किया तो उसे भी झटका लग गया। युवक के चाचा ने ओमेंद्र सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि गांव के ही पड़ोसी खेत मालिक पिंटू उर्फ भूपेंद्र के खिलाफ जानबूझकर खाली पड़े खेत में लोहे के तार में बिना बताए करंट छोड़ने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया है।
फरीदपुर इंस्पेक्टर राधेश्याम ने बताया कि मामले में आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। संवाद