फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Report on 77 in electricity theft, Vigilance accused of releasing the accused

Bareilly News: बिजली चोरी में 77 पर रिपोर्ट, विजिलेंस पर आरोपियों को छोड़ने का आरोप

Sun, 15 Jun 2025 02:56 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 15 Jun 2025 02:56 AM IST
विज्ञापन
Report on 77 in electricity theft, Vigilance accused of releasing the accused
बरेली। बिजली चोरी रोकने के लिए शनिवार को जिले भर में विजिलेंस और विद्युत निगम की संयुक्त टीमों ने कार्रवाई की। इस दौरान अलग-अलग स्थानों पर बिजली चोरी पकड़ने के बाद 77 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोप लगा है कि विजिलेंस ने सांठगांठ से कई बिजली चोरों को छोड़ दिया। सीओ विजिलेंस मीनाक्षी शर्मा ने जांच कराकर कार्रवाई की बात कही है।
विज्ञापन

नगरीय विद्युत वितरण खंड में शनिवार को 115 उपभोक्ताओं के यहां चेकिंग की गई। इनमें 21 लोगों के यहां कटिया डालकर, केबल काटकर और मीटर बाइपास कर बिजली का इस्तेमाल होता मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। सुभाषनगर के करगैना में कार्रवाई के दौरान थ्री फेस से बिजली चोरी कर वाटर प्लांट चलता पाया गया। स्थानीय निवासी खालिद जिलानी का कहना है कि आर्थिक समझौता कर प्लांट संचालन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई गई। यह भी आरोप है कि विजिलेंस टीम के साथ थाने का एक कंप्यूटर ऑपरेटर भी कार्रवाई में शामिल हो रहा है। यही कंप्यूटर ऑपरेटर आर्थिक समझौते कराता है।
विज्ञापन

सीओ विजिलेंस मीनाक्षी शर्मा का कहना है कि जांच करा कर कार्रवाई की जाएगी। इधर, बहेड़ी और आंवला में 659 उपभोक्ताओं के कनेक्शन चेक किए गए। यहां 56 स्थानों पर चोरी पकड़ने के बाद रिपोर्ट दर्ज की गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed