फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Report of violation of code of conduct filed against Bhojipura MLA distributed blankets and fed food

बरेली: भोजीपुरा विधायक के खिलाफ आचार संहिता के उल्लंघन की रिपोर्ट दर्ज, लोगों को जमा कर बांटे कंबल और खिलाया खाना

Mon, 10 Jan 2022 05:05 PM IST
सुशील कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, भोजीपुरा (बरेली)
संवाद न्यूज एजेंसी, भोजीपुरा (बरेली) Published by: सुशील कुमार Updated Mon, 10 Jan 2022 05:05 PM IST
सार

वायरल वीडियो में सांसद संतोष गंगवार भी मंच पर बैठे साफ नजर आ रहे हैं, लेकिन रिपोर्ट में उनके नाम का कोई जिक्र नहीं किया गया है। इसके चलते आचार संहिता उल्लंघन के मामले में की गई कार्रवाई पर सवाल उठ रहे हैं।

विज्ञापन
Report of violation of code of conduct filed against Bhojipura MLA distributed blankets and fed food
code of conduct

विस्तार

आचार संहिता लागू होने के बाद रविवार को भोजीपुरा के दिव्यानंद आश्रम में भीड़ जुटाकर कंबल वितरण और दावत के मामले में विधायक बहोरन लाल मौर्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। आचार संहिता उल्लंघन और महामारी अधिनियम के तहत दर्ज की गई इस रिपोर्ट में दिव्यानंद आश्रम समेत अन्य को भी आरोपी बनाया गया है।

विज्ञापन


भोजीपुरा के दिव्यानंद आश्रम में रविवार को कंबल वितरण और दावत की गई थी। इसमें बड़ी संख्या में क्षेत्र के लोग मौजूद रहे। सांसद, पूर्व केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार की मौजूदगी में भोजीपुरा विधायक बहोरन लाल मौर्य ने कंबल बांटे। सोशल मीडिया पर खाने और कंबल वितरण के फोटो, वीडियो वायरल हुए तो प्रशासन हरकत में आ गया। एसडीएम सदर कुमार धर्मेंद्र ने भोजीपुरा पुलिस को मौके पर भेजकर जांच कराई, लेकिन पुलिस ने वहां कोई कार्यक्रम न होने की रिपोर्ट दे दी। 
विज्ञापन


बाद में एसडीएम ने वीवीटी (वीडियो व्यूइंग टीम) से वायरल वीडियो की जांच कराई तो मामला सही पाया गया। इसके बाद सोमवार को भोजीपुरा के खंड विकास अधिकारी अतुल यादव ने इस मामले में विधायक बहोरन लाल मौर्य, दिव्यानंद आश्रम और अन्य लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी। आरोप लगाया गया है कि कोरोना संक्रमण काल के दौरान बिना अनुमति आयोजन करके भीड़ जुटाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम में मौजूद सांसद को बचाया
वायरल वीडियो में सांसद संतोष गंगवार भी मंच पर बैठे साफ नजर आ रहे हैं, लेकिन रिपोर्ट में उनके नाम का कोई जिक्र नहीं किया गया है। इसके चलते आचार संहिता उल्लंघन के मामले में की गई कार्रवाई पर सवाल उठ रहे हैं।


15 जनवरी तक है रैली और सभाओं पर रोक
आचार संहिता की घोषणा होने के साथ ही चुनाव आयोग ने 15 जनवरी तक पदयात्रा, जनसभा और फिजिकल चुनावी रैली करने पर रोक लगाई है। किसी भी नुक्कड़ सभा का आयोजन भी नहीं किया जा सकेगा। सिर्फ पांच लोगों को डोर-टू-डोर वोट मांगने की छूट दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed