फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   report of rape by policeman

सुभाषनगर के सिपाही पर दुष्कर्म की रिपोर्ट

Sun, 26 Dec 2021 01:21 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 26 Dec 2021 01:21 AM IST
विज्ञापन
report of rape by policeman
बरेली। सुभाषनगर की गंगानगर कॉलोनी में रहने वाले सिपाही राघवेंद्र सिंह के खिलाफ मुरादाबाद के थाना सिविल लाइंस में दुष्कर्म और धमकी देने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। आरोप है कि उसने मुरादाबाद निवासी दुष्कर्म पीड़ित युवती से जांच के बहाने नजदीकी बढ़ाई और फिर पिस्टल दिखाकर दुष्कर्म किया। युवती ने रिपोर्ट दर्ज कराने की बात कही तो शादी का झांसा देकर लंबे समय तक सहमति संबंध में भी रखा।
विज्ञापन

पीड़ित युवती के मुताबिक वर्ष 2019 में उसने मुरादाबाद के थाना डिलारी में फैजान और कुछ अन्य के खिलाफ अपहरण, दुष्कर्म, जबरन गर्भपात और साजिश रचने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। फैजान ने खुद को हिंदू बताकर युवती को फंसाया और शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। मामला खुलने पर युवती ने रिपोर्ट दर्ज करा दी। युवती का आरोप है कि रिपोर्ट दर्ज होने के बाद सिपाही राघवेंद्र शर्मा जांच के बहाने उसके पास पहुंचा। पूछताछ के बहाने उसका नंबर ले लिया और कॉल करने लगा।
विज्ञापन

पिस्टल तानकर किया दुष्कर्म
युवती का आरोप है कि 22 दिसंबर, 2019 की रात करीब दस बजे राघवेंद्र शर्मा उसके घर पहुंचा और पिस्टल तानकर दुष्कर्म किया। रात भर राघवेंद्र उसे घर में ही बंधक बनाकर दुष्कर्म करता रहा। सुबह जाते समय राघवेंद्र ने खुद को अविवाहित बताकर शादी करने का झांसा दिया। फिर वह आए दिन उसके घर आने लगा और संबंध बनाने लगा। 25 सितंबर 2021 को राघवेंद्र उसे मसूरी और ऋषिकेश ले गया। उसके परिवार वालों को भी यकीन दिलाया कि वह अविवाहित है और युवती से शादी कर लेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

आईडी कार्ड देखा तो खुला राज
युवती का कहना है कि एक दिन अचानक उसने राघवेंद्र का आईडी कार्ड देख लिया तो पता चला कि वह शादीशुदा है और उसका पांच साल का बेटा भी है। इस पर उसने राघवेंद्र से कहा कि वह उसकी पुलिस अधिकारियों से शिकायत करेगी तो वह जान से मारने की धमकी देने लगा। युवती ने इंटेलिजेंस ऑफिस में शिकायत भी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। बाद में एसएसपी मुरादाबाद से शिकायत की तो उनके आदेश पर शुक्रवार को सिपाही राघवेंद्र सिंह के खिलाफ मुरादाबाद के थाना सिविल लाइंस में दुष्कर्म और धमकी देने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed