{"_id":"5f0f60588ebc3e637c64d562","slug":"report-of-fraud-on-the-manager-of-punjab-national-bank-bareilly-news-bly41279466","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब नेशनल बैंक के मैनेजर पर धोखाधड़ी की रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब नेशनल बैंक के मैनेजर पर धोखाधड़ी की रिपोर्ट
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
एक शिक्षिका के खाते से 50 हजार रुपये निकलने का मामला
विज्ञापन
बरेली। फरीदपुर के एक जूनियर हाईस्कूल की प्रधानाध्यापिका के बैंक खाते से पांच बार में 50 हजार रुपये निकाल लिए गए। बैंक मैनेजर से संपर्क करने पर कोई संतोषजनक जबाव नहीं मिला। उनके पुलिसकर्मी पति ने छानबीन की तो पता लगा कि रुपये जम्मू कश्मीर में एटीएम से निकाले गए हैं। पीड़ित की शिकायत पर प्रेमगनर थाने में पीएनबी की एकतानगर ब्रांच के मैनेजर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
बारादरी क्षेत्र में डोहरा रोड स्थित आनंद बिहार कॉलोनी निवासी राजबाला नौगवां जूनियर हाईस्कूल में प्रधानाध्यापक हैं। उनके पति सुनील कुमार हेड कांस्टेबल हैं। राजबाला ने बताया कि सोमवार सुबह उनके मोबाइल पर खाते से पांच बार में 50 हजार रुपये निकाले जाने के मेसेज मिले। बैंक पहुंचकर राजबाला ने मैनेजर से बात की तो उन्होंने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। इसके बाद उन्होंने प्रेमनगर थाने में बैंक मैनेजर के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज करा दी।