फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Report lodged under accident section in case of robbery of earrings

Bareilly News: कुंडल लूटने के मामले में दुर्घटना की धारा में रिपोर्ट दर्ज

Wed, 21 Aug 2024 05:27 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 21 Aug 2024 05:27 AM IST
विज्ञापन
Report lodged under accident section in case of robbery of earrings
बीसलपुर थाने में पुलिस ने की कार्रवाई
विज्ञापन


फरीदपुर। मायके जा रही महिला का बाइक से कुंडल लूटने के मामले में बीसलपुर कोतवाली पुलिस ने दुर्घटना की धारा में दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। फरीदपुर सीओ गौरव सिंह ने इस बात की पुष्टि की है।
पुलिस के अनुसार बीसलपुर थाना क्षेत्र के गांव रिछोला में पीड़ित की बाइक व आरोपी की बाइक में टक्कर लग जाने से वहां विवाद हो गया। आरोपी शराब के नशे में पीड़ित को धमकाने लगे, जिस पर शेखापुर गांव के समीप पहुंचते ही पीड़ित ने लूट की अफवाह फैला दी। इस पर ग्रामीणों ने आरोपी वरुण सिंह, गांव भैष्टा को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया, जबकि दूसरा आरोपी निवासी बड़ेपुरा गांव से भाग गया।
विज्ञापन

पुलिस ने सोमवार देर रात घटना की जानकारी की तो मामला दुर्घटना का निकला। वहीं, पीड़ित अमन सैनी ने बताया कि आरोपी शराब के नशे में टक्कर मारने के बाद मारपीट करने को तैयार थे। उस समय उनकी बाइक गिर गई और पत्नी का कुंडल कान से निकलकर जमीन पर गिर गया। पुलिस के आने के बाद आरोपी ने कुंडल वापस किया। फिलहाल, पुलिस ने आरोपी को छोड़ दिया है। बिथरी चैनपुर थाना क्षेत्र के मेहतरपुर करोड़ गांव निवासी अमन सैनी सोमवार शाम अपनी पत्नी पायल के साथ पीलीभीत के बीसलपुर थाना क्षेत्र के माहमुदपुर रसूला ससुराल बाइक से जा रहे थे। तभी विवाद हुआ। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed