फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Report filed against three people including the secretary for black marketing of fertilizers

Bareilly News: खाद की कालाबाजारी के आरोप में सचिव समेत तीन पर रिपोर्ट

Mon, 27 Oct 2025 02:49 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 27 Oct 2025 02:49 AM IST
विज्ञापन
Report filed against three people including the secretary for black marketing of fertilizers
फरीदपुर। क्षेत्र के बहुउद्देशीय प्राथमिक ग्रामीण सहकारी समिति ढंढूली पर शनिवार रात में डीएपी खाद की कालाबाजारी के मामले में पुलिस ने रविवार को समिति सचिव सोनपाल समेत तीन अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

अपर जिला सहकारी अधिकारी शुभाकर राय ने रविवार को फरीदपुर थाने में मामला दर्ज कराते हुए बताया कि वायरल वीडियो में दिख रहा है कि गोदाम के अंदर से उर्वरक डीएपी खाद ट्रैक्टर-ट्राॅली पर लादकर ले जाया जा रहा था, जबकि खाद वितरण का निर्धारित समय सुबह 10 से शाम पांच बजे तक है। खाद का गोदाम से अंधेरे में ट्रैक्टर-ट्राॅली पर लादकर ले जाने से यह जाहिर होता है कि उक्त उर्वरक की कालाबाजारी की जा रही है। उन्होंने समिति के उर्वरक विक्रेता सोनपाल, दैनिक अस्थाई कर्मचारी किशनपाल एवं ट्रैक्टर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। Report filed against three people including the secretary for black marketing of fertilizers
विज्ञापन

------
खाद की किल्लत से बढ़ी परेशानी, किसान परेशान

सिरौली। कस्बे के डिस्ट्रिक्ट कोऑपरेटिव केंद्र पर गत छह माह से खाद नहीं आने से किसान परेशान हैं, जबकि साधन सहकारी समिति पर खाद की किल्लत है, जहां सोमवार तक खाद आने की बात सामने आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोऑपरेटिव केंद्र के इंचार्ज जोगेंद्र सिंह ने बताया कि जून माह से डीएपी और अगस्त माह से यूरिया खाद की किल्लत है। जल्द ही खाद की किल्लत दूर होगी। इससे रबी की फसल की बोआई को लेकर किसान परेशान हैं। वे खाद के लिए यहां चक्कर काट रहे हैं। उधर साधन सहकारी समिति प्यास के चेयरमैन पुनीत गुप्ता ने बताया कि समिति पर खाद आ रहा है। सोमवार को एनपीके की खाद की गाड़ी आएगी और हाथों-हाथ वितरण शुरू करा दिया जाएगा। फिलहाल, केंद्र पर लगातार छह माह से खाद नहीं आने से किसानों को परेशानी हो रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed