फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Report filed against Fayyaz Hospital manager for damaging road

Bareilly News: सड़क खुर्द बुर्द करने पर फैय्याज अस्पताल के प्रबंधक पर रिपोर्ट

Fri, 07 Nov 2025 02:50 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 07 Nov 2025 02:50 AM IST
विज्ञापन
Report filed against Fayyaz Hospital manager for damaging road
नगर निगम के जेई कमल कुमार ने इज्जतनगर थाने में दर्ज कराया मामला
विज्ञापन

बरेली। इज्जतनगर थाना क्षेत्र में मिनी बाइपास स्थित फैय्याज अस्पताल के प्रबंधक पर नगर निगम की ओर से सड़क खुर्द-बुर्द करने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। इससे पहले नगर निगम ने नोटिस भेजकर जुर्माना भरने का समय दिया था। निगम के जेई अनुराग कमल ने अस्पताल प्रबंधक पर सार्वजनिक संपत्ति नुकसान निवारण अधिनियम के तहत आरोप लगाकर तहरीर दी थी।

अनुराग कमल ने इज्जतनगर थाना प्रभारी विजेंद्र सिंह को बताया कि मिनी बाइपास के पास फैय्याज अस्पताल है। नगर निगम ने रोड खुर्द-बुर्द करने पर फैय्याज अस्पताल प्रबंधन को 17 सितंबर को नोटिस भेजा था। नगर आयुक्त ने अस्पताल प्रबंधक को 1,61,100 रुपये जुर्माना निगम के कोष में जमा करने का आदेश दिया था। अस्पताल प्रबंधक ने आदेश की अनदेखी की और जुर्माना जमा नहीं किया। इसके बाद नगर आयुक्त ने अस्पताल प्रबंधक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के आदेश दिए थे। थाना प्रभारी ने बताया कि जेई की शिकायत पर अस्पताल प्रबंधक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस जांच कर रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed