फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Report filed against doctor and manager of Sunrise Hospital in Bareilly

Bareilly News: सनराइज अस्पताल के डॉक्टर और मैनेजर पर रिपोर्ट दर्ज, कोर्ट के आदेश पर कार्रवाई; जानें मामला

Fri, 12 Dec 2025 10:32 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 12 Dec 2025 10:32 PM IST
सार

बरेली में मरीज की मौत के मामले में पुलिस ने सनराइज अस्पताल के डॉक्टर और मैनेजर के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने यह कार्रवाई की। भमोरा थाना पुलिस मामले की जांच करेगी। 

विज्ञापन
Report filed against doctor and manager of Sunrise Hospital in Bareilly
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में सौफुटा रोड स्थित सनराइज अस्पताल में सवा महीने पहले मरीज की मौत के मामले में कोर्ट के आदेश पर भमोरा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। महिला ने आयुष्मान कार्ड से इलाज के बाद भी पहले जमा कराए रुपये न लौटाने और लापरवाही का आरोप लगाया है। अस्पताल प्रबंधन ने आरोपों को निराधार बताया है।

विज्ञापन


भमोरा थाना प्रभारी सनी चौधरी ने बताया कि भमोरा के गांव झिझरी निवासी लक्ष्मी देवी ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि पति उवैश कुमार की 25 सितंबर 2025 को हालत बिगड़ी थी। उन्हें सनराइज मल्टी स्पेशियलिटी अस्पताल में भर्ती कराया था। अस्पताल प्रबंधक सोहेल खान ने कहा कि आयुष्मान से इलाज होगा, कोई रुपया नहीं देना पड़ेगा। हालांकि दो घंटे बाद ही रुपये मांगने शुरू कर दिए। 
विज्ञापन


महिला ने कर्ज लेकर अस्पताल को कई बार में 5,33,500 रुपये दिए। दो अक्तूबर को पति की मौत हो गई। महिला का आरोप है कि वह रोने लगी तो अस्पताल वालों ने कहा कि सारा रुपया लौटा देंगे और सरकार से भी पांच लाख रुपये दिलवा देंगे। परिवार के सदस्यों से कागजों पर अंगूठे लगवा लिए तो बिना पोस्टमॉर्टम कराए परिवार ने अंतिम संस्कार कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

थाने से एसएसपी तक से की शिकायत, नहीं हुई कार्रवाई 
महिला ने बताया कि अस्पताल वालों ने 13 अक्तूबर को नगर निगम से मृत्यु प्रमाणपत्र बनवाकर दिया, लेकिन इलाज की रकम नहीं लौटाई। उन्होंने थाने से लेकर एसएसपी तक से शिकायत की, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। मजबूरी में वह कोर्ट गईं। भमोरा थाना प्रभारी ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर डॉ. रेहान खान व मैनेजर सोहेल खान के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है, उच्चाधिकारियों के आदेश पर आगे कार्रवाई की जाएगी।

अस्पताल प्रबंधन पर लगे थे आरोप, जांच में खारिज हुआ मामला
करीब 15 दिन पहले दूसरे अस्पताल से आए मरीज को सनराइज अस्पताल के गेट पर ही मृत घोषित कर दिया गया था। तब परिजन उसका शव लेकर चले गए थे। इस दौरान अस्पताल के प्रबंधक सोहेल खान व एक कथित मीडियाकर्मी की बहस हो गई थी। गेट पर ही हुए इस विवाद का वीडियो वायरल हो गया था। मीडियाकर्मी व अस्पताल प्रबंधन ने एक-दूसरे के खिलाफ इज्जतनगर थाने में तहरीर दी थी। इज्जतनगर थाना प्रभारी विजेंद्र सिंह ने दोनों पक्षों के आरोपों की जांच कराई थी, मामला निराधार पाने पर दोनों के दावे खारिज कर दिए थे।

सनराइज अस्पताल के संचालक डॉ. रेहान खान ने बताया कि मरीज जब हमारे यहां भर्ती हुआ तो उसकी हालत बेहद खराब थी। उसके इलाज में एक लाख साठ हजार रुपये का खर्च आया। परिवार ने 95 हजार रुपये जमा किए थे। मरीज की मौत के बाद बाकी बचे 65 हजार रुपये माफ करके शव परिवार को दे दिया था। परिवार ने तब अंतिम संस्कार भी कर दिया। कुछ लोगों ने अस्पताल की साख खराब करने की कोशिश में मरीज के परिवार को भड़काया है। सभी आरोप निराधार हैं, विवेचना में सब स्पष्ट हो जाएगा।

मृतक के परिवार से मिले अनुसूचित जाति के सदस्य
सनराइज अस्पताल प्रकरण में अनुसूचित जाति एवं जनजाति आयोग के सदस्य उमेश कठेरिया ने मृतक टीटू वाल्मीकि के घर पहुंच कर संवेदना व्यक्त की और संभव मदद का आश्वासन दिया। समाज कल्याण अधिकारी से बात कर पीड़ित को आर्थिक सहायता प्रदान करने के लिए कहा। कहा कि यह गंभीर मामला है जो प्राइवेट एंबुलेंस चालकों व निजी अस्पताल संचालकों के रैकेट को उजागर करता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed