{"_id":"6a973a2477233c742903ddf4","slug":"report-filed-against-collection-amin-for-failing-to-hand-over-charge-despite-transfer-bareilly-news-c-4-bly1015-958120-2026-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: स्थानांतरण के बाद भी चार्ज नहीं छोड़ा, संग्रह अमीन पर रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: स्थानांतरण के बाद भी चार्ज नहीं छोड़ा, संग्रह अमीन पर रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
बरेली। तहसील सदर में तैनात रहे संग्रह अमीन सुरेश चंद्र पर स्थानांतरण आदेश के बावजूद चार्ज न छोड़ने व महत्वपूर्ण सरकारी अभिलेख जमा नहीं करने के गंभीर आरोप लगे हैं। मामले में सदर एसडीएम इशिता किशोर ने मीरगंज एसडीएम को पत्र भेजकर शासकीय आदेशों की अवहेलना व अनुशासनहीनता मानते हुए विभागीय कार्रवाई करने का निर्देश दिया। मामले में संग्रह अमीन पर प्राथमिकी भी दर्ज कराई गई है।
जिलाधिकारी अविनाश सिंह के 23 जुलाई के आदेश के क्रम में एडीएम वित्त व राजस्व संतोष सिंह ने संग्रह अमीन सुरेशचंद्र का स्थानांतरण तहसील सदर से मीरगंज कर दिया। तहसीलदार सदर भानु प्रताप सिंह ने 25 जुलाई को उन्हें कार्यमुक्त कर तहसील मीरगंज भेज दिया। विभागीय रिपोर्ट के अनुसार, व्हाट्सएप व कार्यालय में आदेश की प्रति देने के बावजूद उन्होंने उसे लेने व हस्ताक्षर करने से इनकार कर दिया। छह अगस्त को आदेश की प्रति उनके आवास पर चस्पा की गई। आलमगिरीगंज में नव तैनात संग्रह अमीन रुकमसेन ने आरोप लगाया कि 13 अगस्त को चार्ज लेने पहुंचने पर सुरेश चंद्र ने प्रभार देने से मना कर दिया। इसी तरह कर्मपुर चौधरी में तैनात लाल सिंह ने भी चार्ज नहीं देने व बाद में कॉल रिसीव न करने की शिकायत की।
उन्होंने अभी तक रसीद बही, जमाबंदी, कैश बुक, मांग पत्र व वसूली से संबंधित अभिलेख भी जमा नहीं किए गए हैं। 14 अगस्त को अभिलेख जमा कराने के निर्देश का पालन नहीं किया। इसके बाद 27 अगस्त को नायब तहसीलदार ब्रजेश कुमार वर्मा की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज की गई।