फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Report filed after death of woman and fetus

Bareilly News: गर्भस्थ शिशु-महिला की मौत के बाद रिपोर्ट दर्ज

Wed, 21 Aug 2024 05:29 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 21 Aug 2024 05:29 AM IST
विज्ञापन
Report filed after death of woman and fetus
अस्पताल के मुख्य द्वार पर लगा नोटिस। संवाद
पति ने लापरवाही का लगाया था आरोप, स्वास्थ्य टीम ने मांगा स्पष्टीकरण
विज्ञापन

शाही। गर्भस्थ शिशु और महिला की मौत के बाद अस्पताल के डॉक्टर पर मंगलवार को पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। वहीं, स्वास्थ्य विभाग की ओर से नोटिस जारी कर अस्पताल प्रशासन से तीन दिन में स्पष्टीकरण मांगा गया है। दरअसल, कस्बा के मोहल्ला गांधीनगर के रहने वाले संजीव सिंह की पत्नी सोनाली सिंह गर्भवती थी। पेट में दर्द की शिकायत पर कस्बा के ही वर्मा केयर हॉस्पिटल पर एडमिट कराया गया था। पति संजीव सिंह के अनुसार अस्पताल संचालक डॉ. छत्रपाल वर्मा ने बताया कि गर्भ में शिशु की मौत हो गई है, जिसका गर्भपात कर दिया गया है। महिला को स्वस्थ बताते हुए सोमवार को अस्पताल से छुट्टी भी दे दी। संजीव सिंह ने बताया कि घर ले जाते समय हालत बिगड़ गई। पत्नी को बरेली ले गया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पति की शिकायत के बाद पुलिस ने सोनाली के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

स्वास्थ्य टीम पहुंची तो बंद मिला अस्पताल
स्वास्थ्य विभाग की टीम सीएचसी प्रभारी डॉ. संचित शर्मा के नेतृत्व में जांच पड़ताल को पहुंची तो अस्पताल बंद मिला, तब टीम ने अस्पताल के मुख्य द्वार सहित अन्य दरवाजों पर नोटिस चस्पा कर दिया। नोटिस में संबंधित दस्तावेज तीन दिन के अंदर सौंपने को कहा गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed