{"_id":"642e9090b7fcdc18320b8085","slug":"report-against-five-policemen-including-the-inspector-of-delhi-police-in-bareilly-2023-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly: दिल्ली पुलिस के दरोगा समेत पांच पुलिसकर्मियों के खिलाफ रिपोर्ट, पीड़ित से मांगे थे 15 लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly: दिल्ली पुलिस के दरोगा समेत पांच पुलिसकर्मियों के खिलाफ रिपोर्ट, पीड़ित से मांगे थे 15 लाख रुपये
Thu, 06 Apr 2023 02:58 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Thu, 06 Apr 2023 02:58 PM IST
सार
मीरगंज के एक व्यक्ति ने दिल्ली पुलिस के दरोगा पर घर में घुसकर मारपीट करने और झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देकर 15 लाख रुपये मांगने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
FIR
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली के थाना मीरगंज में कोर्ट के आदेश पर दिल्ली पुलिस में उपनिरीक्षक राकेश कुमार सहित पांच पुलिसकर्मियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। दरोगा पर घर में घुसकर मारपीट करने और झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देकर 15 लाख रुपये मांगने का आरोप है।
विज्ञापन
गुलड़िया गांव निवासी पीड़ित मोहम्मद रफी ने बताया कि आरोपी राकेश कुमार एनडीपीएस एक्ट के तहत जांच करने की बात कहकर घर में घुस आया था। इस दौरान परिवार के सदस्यों के साथ अभद्रता करते हुए उसने झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देकर 15 लाख रुपये मांगे।
विज्ञापन
गांव वालों के जुटने पर आरोपी पुलिसकर्मी एक फर्जी नोटिस देकर चले गए। 27 जनवरी को आरोपियों ने फिर घर में घुसकर अभद्रता की। शिकायत के बाद भी रिपोर्ट दर्ज न होने पर पीड़ित ने कोर्ट का सहारा लिया। कोर्ट के आदेश पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन