{"_id":"63e73afb1f4af04eab0085ba","slug":"remains-of-cattle-found-lying-on-the-river-bank-in-bareilly-2023-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: नदी किनारे पड़े मिले गोवंश के अवशेष, योगी सेना ने की पशु तस्करों पर कार्रवाई की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: नदी किनारे पड़े मिले गोवंश के अवशेष, योगी सेना ने की पशु तस्करों पर कार्रवाई की मांग
Sat, 11 Feb 2023 12:22 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 11 Feb 2023 12:22 PM IST
सार
बरेली जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में संरक्षित पशुओं के अवशेष मिले हैं। इससे ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। हिंदूवादी नेताओं ने पुलिस से पशु तस्करों पर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली के हाफिजगंज थाना क्षेत्र के गांव भंडसर में शनिवार की सुबह नदी किनारे संरक्षित पशुओं की खाल और अवशेष पड़े मिले। इसकी सूचना मिलते ही ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। मौके पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। योगी सेना के हिमांशु पटेल ने मौके पर जाकर पुलिस को बुलाया। इसके बाद अवशेषों को दफन कराया गया। योगी सेना ने पशु तस्करों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
इसी तरह बिथरी थाना क्षेत्र में चंदपुरा के पास दो संरक्षित पशुओं के अवशेष मिले। यहां हिंदूवादी नेता देवेंद्र कनौजिया ने मौके पर पुलिस बुला ली। अवशेष दफन कर दिए गए। इस मामले में अज्ञात पशु तस्करों के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है। बता दें कि जिले में पहले भी संरक्षित पशुओं के अवशेष मिल चुके हैं। बीते दिनों ही पुलिस ने अभियान चलाकर 120 आरोपियों को भी पकड़ा था।
विज्ञापन