{"_id":"5d361da98ebc3e6ca266045d","slug":"religious-bareilly-news-bly369598013","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदले माहौल में पुलिस भी बदली, कांवड़ियों पर बरसाए फूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदले माहौल में पुलिस भी बदली, कांवड़ियों पर बरसाए फूल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। भाजपा सरकार में कांवड़ियों के प्रति पुलिस का नजरिया भी बदला-बदला है। पहले इनकी चेकिंग कर डीजे उतरवा लिए जाते थे। इस सोमवार को रामगंगा चौकी पर पुलिस ने टेंट लगाकर फूलों का इंतजाम किया। इंस्पेक्टर सुभाष नगर ने कांवड़ियों के जत्थों पर फूल बरसाकर उनका स्वागत किया। उनके लिए पेयजल की भी व्यवस्था की गई।
इस बार काफी संख्या में कांवड़ियों के जत्थे कछला घाट की ओर जल लेने रवाना हुए थे। रामगंगा चौकी पर इनका रिकार्ड मेंटेन किया गया। इनमें कुल 109 कांवड़ जत्थे कछला की ओर रवाना हुए। साथ ही एक हजार से ज्यादा बाइक सवार कांवड़ियों और पैदल कांवड़ियों के गुजरने का डाटा भी दर्ज किया गया। सोमवार शाम तक कुल 106 जत्थे बरेली लौट आए। केवल तीन जत्थे नहीं आए। पुलिस का मानना था कि शेष जत्थे दूसरे रास्तों से निकल गए होंगे। दोपहर के वक्त इंस्पेक्टर हरिश्चंद्र जोशी ने चौकी पर लगाए गए कैंप पर पहुंच कांवड़ियों का फूल बरसाकर स्वागत किया।
पुलिया से टकराकर कांवड़िया घायल
उझानी (बदायूं)। बरेली शहर के बाइक सवार कांवड़ियों की टोली में शामिल युवक नवनीत (22) सोमवार तड़के बरेली-मथुरा हाईवे पर गंगोरा के पास निर्माणाधीन पुलिया से टकरा गया। हेलमेट नहीं लगाए होने की वजह से उसके सिर में चोट आई है। साथियों ने उसे सीएचसी पर पहुंचाया। पुलिस ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।