फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   religion

गुरुनानक देव के प्रकाशोत्सव पर धूमधाम से निकाला गया नगर कीर्तन

Sat, 09 Nov 2019 02:51 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 09 Nov 2019 02:51 AM IST
विज्ञापन
religion
गुरुनानक देव के प्रकाशोत्सव पर धूमधाम से निकाला गया नगर कीर्तन - फोटो : अमर उजाला, बरेली
बरेली। गुरुनानक देव जी महाराज के 550वें प्रकाशोत्सव पर सुभाषनगर गुरुद्वारा से श्री गुरुग्रंथ साहिब की अगुवाई मे धूमधाम से नगर निकाला गया। कीर्तन में शामिल संगत ने स्वच्छ भारत मिशन का संदेश दिया। प्रसाद के लिए लगाए गए स्टॉल पर स्वच्छता का विशेष ध्यान रखा गया।
विज्ञापन

नगर कीर्तन में सुभाषनगर की गतका पार्टी ने हैरतअंगेज करतब दिखाए। पंजाब अमृतसर से आया बैंड और नानकमत्ता साहिब के स्कूल का बैंड लोगों के आकर्षण का केंद्र रहे। नगर कीर्तन में गुरु नानक खालसा इंटर कॉलेज, गुरु गोविंद सिंह इंटर कॉलेज, रिखी सिंह स्कूल के बच्चों ने गुरुनानक देव जी के संदेशों को लोगों तक पहुंचाने का काम किया। सुभाषनगर की स्त्री सत्संग सभा, हरजस कीर्तनी जत्था, बदायूं से शबद कीर्तनी जत्था ने कीर्तन से संगत को निहाल किया। नानकमत्ता साहिब से आई सुंदर पालकी में श्री गुरुग्रंथ साहिब विराजमान रहे। कीर्तन के आगे पंज प्यारे चल रहे थे। नगर कीर्तन कचहरी, चौकी चौराहा, पटेल चौक, नावल्टी, कुतुबखाना, घंटाघर आदि स्थानों से भ्रमण करते हुए कोहाड़ापीर पर समाप्त हुआ। इसके बाद गुरु का अटूट लंगर चला। नगर कीर्तन का जगह-जगह स्वागत करने वालों को कमेटी की ओर से धन्यवाद दिया गया। इस मौके पर कमेटी के अध्यक्ष सुरिंदरजीत सिंह छाबड़ा, महासचिव साहिब सिंह होरा, नानकमत्ता साहिब के डायरेक्टर गुरविंदरपाल सिंह, परदमन सिंह, हरप्रीत सिंह गोलू, हरभजन सिंह मोंगा, सोनू कालरा, जोरावर सिंह, मंजीत सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed