{"_id":"5dae0e828ebc3e0160260f15","slug":"religion-bareilly-news-bly3811622180","type":"story","status":"publish","title_hn":"आला हजरत के उर्स में सियासी चर्चा पर रहेगी पाबंदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आला हजरत के उर्स में सियासी चर्चा पर रहेगी पाबंदी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। आला हजरत इमाम अहमद रजा खां का उर्स जमात रजा मुस्तफा की ओर से जमीयतुर्रजा मथुरापुर में भी मनाया जा रहा है। इसमें काजीउलकुज्जात मुफ्ती असजद रजा खां कादरी ने उर्स के मंच पर किसी सियासी चर्चा के लिए पाबंदी लगा दी है।
इस संबंध में जमात के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं उर्स प्रभारी सलमान मियां ने प्रेस को जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि उर्स के दौरान देश विदेश के उलमा और सज्जादागान की ओर से न सिर्फ मुस्लिम मसाइल को उठाया जाएगा बल्कि जारी होने वाले एजेंडे में मुस्लिमों की सुरक्षा, शिक्षा और तीन तलाक जैसे मुद्दे को भी मजबूती से उठाया जाएगा। उर्स के दौरान जमीयतुर्रजा से एक यह पैगाम भी आम किया जाएगा कि आला हजरत की जिंदगी पर लिखी किताबों को अवाम के बीच लाया जाए।
जमात के मीडिया प्रभारी समरान खान ने बताया कि काजीउलकुज्जात असजद मियां की सरपरस्ती में 23 अक्तूबर से होने वाले उर्स की तकरीबें मथुरापुर अदा की जाएंगी जहां की तैयारियां अंतिम में चरण हैं। इसमें शामिल होने के लिए जायरीन का आना शुरू हो गया है।