फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   religion

बर्बरीक के देखने मात्र से ही सात कदम पीछे हो जाती थी शत्रु सेना

Tue, 24 Sep 2019 01:39 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 24 Sep 2019 01:39 AM IST
विज्ञापन
religion
बरेली। महाभारत काल में घटोत्कच के पुत्र बर्बरीक परम शूरवीर योद्धा थे। उनके देखने मात्र से ही शत्रु सेना सात कदम पीछे हट जाती थी। श्रीराधा माधव संकीर्तन मंडल के तत्वावधान में आनंद आश्रम में चल रही श्रीमद्भागवत में स्वामी डॉ. देवकी नंदन ने बताया कि महाभारत के युद्ध में भगवान श्रीकृष्ण ने सोचा कि बर्बरीक कौरवों की ओर चला गया तो उनकी विजय संभव है। यह जानकर श्रीकृष्ण ने बर्बरीक से दान में उसका सिर मांग लिया। इस पर बर्बरीक ने कहा कि उसकी इच्छा महाभारत का युद्ध देखने की है, सिर कटने के बाद वह वंचित रह जाएगा। श्रीकृष्ण ने वरदान दिया कि युद्ध होने तक उसका सिर जीवित रहेगा। कलयुग में वह श्याम प्रभु खाटू वाले के नाम से जाने जाएंगे और भक्तों की अभिलाषा पूरी करेंगे। श्रीमद्भागवत में सौरभ मेहरोत्रा, राजीव अग्रवाल, सुरेश मिन्ना, संजय शर्मा, जुगल किशोर साबू, डीके अग्रवाल आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed