फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   religion

142 दिन बाद धनु राशि में सीधी चाल चले शनि

Thu, 19 Sep 2019 02:18 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 19 Sep 2019 02:18 AM IST
विज्ञापन
religion

धनु राशि वालों के लिए तनाव, लेकिन आत्मविश्वास बढ़ेगा
विज्ञापन

वृषभ, कन्या, वृश्चिक, धनु, मकर इन पांच राशियों पर रहेगा प्रभाव

बरेली। बुधवार से शनि भी अपनी चाल बदलकर उल्टी से सीधी मार्ग पर चलने लगे। इससे धनु राशि वाले जातकों के लिए तनाव संबंधी दिक्कत रहेगी, लेकिन आत्म विश्वास में अप्रत्याशित वृद्धि रहेगी। शनि का असर पांच महीने तक रहेगा।
हिंदु मान्यताओं में ग्रहों और नक्षत्रों की चाल का बहुत महत्व है। मान्यता है कि इनके स्थान परिवर्तन का असर जातक के जीवन पर भी असर डालता है। 142 दिन बाद बुधवार से शनि ने दोपहर 2:15 बजे चाल बदलकर धनु राशि में सीधी चाल शुरू कर दी है। इस राशि में 24 जनवरी 2020 तक शनि सीधी चाल चलकर मकर राशि में प्रवेश करेंगे।
विज्ञापन

रोहिला टोला के नव दुर्गा मंदिर के पंडित मुकेश मिश्रा ने बताया कि धनु राशि के जातकों के लिए पांच महीने कठिन होंगे। ऐसे जातकों को शरीर की नसों की बीमारी और मानसिक तनाव संभव है, लेकिन इसके विपरीत आत्म विश्वास में अप्रत्याशित वृद्धि होगी। व्यापार करने वाले जातकों के लिए पांच महीने शुभ हैं, उन्हें सफलता मिलेगी। 24 जनवरी 2020 के बाद शनि सीधी चाल चलते हुए मकर राशि में प्रवेश करेंगे। मुकेश मिश्रा के मुताबिक वृश्चिक, धनु, मकर राशि पर साढ़ेसाती और कन्या, वृषभ राशि पर शनि की ढैया रहेगी। अत: वृषभ, कन्या, वृश्चिक, धनु, मकर, ये पांच राशियां शनि के प्रभाव में रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनि गोचर का राशियों पर प्रभाव
1- वृषभ राशि को दांपत्य जीवन में तनाव, अधिक खर्च, धनहानि, पदोन्नति में परेशानी आदि योग हैं।
2- कन्या राशि को स्थानांतरण, स्थायी संपत्ति में वृद्धि। भूमि, भवन व वाहन पर खर्च तथा यात्रा अधिक होगी।
3- वृश्चिक राशि को पिछले पांच वर्षों की अपेक्षा अब धनलाभ, रुके कार्यों को गति एवं परिवार वृद्धि योग है।
4- धनु राशि को नवीन निर्माण कार्य, राजकीय बाधा, संघर्ष के बाद सफलता प्राप्त होगी। समाज में सम्मान प्राप्त होगा।
5- मकर राशि को धन की चिंता, जीवनसाथी से अनबन, अस्वस्थता, कुसंगति से कष्ट योग, यात्रा में बाधा आदि फल प्राप्त होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed