फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   religion

जय गणेश देवा के जयकारों से गूंजी विसर्जन यात्र

Fri, 06 Sep 2019 01:43 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 06 Sep 2019 01:43 AM IST
विज्ञापन
religion
बरेली। किला साहूकारा गेट स्थित अग्रवाल धर्मशाला में चल रहे श्री गणेश उत्सव का गुुरुवार को श्री गणेश प्रतिमा की विसर्जन यात्रा निकाली गई। जिन रास्तों से होकर विसर्जन यात्रा गुजरती रही वहां, भगवान गणपति बप्पा मोरिया के जयकारों से मार्ग गूंजता रहा। सुबह विधि विधान से हवन पूजन और आरती कर दोपहर बारह बजे श्री गणेश प्रतिमा विसर्जन के लिए रवाना हुई। इस दौरान समिति के अध्यक्ष राजू खंडेलवाल, संरक्षक योगेंद्र खंडेलवाल, महामंत्री अशोक अग्रवाल, संयोजक अजय राज शर्मा और अभिषेक गौड़ समेत काफी तादाद में श्रद्धालु मौजूद रहे।
विज्ञापन

श्री गणेश महोत्सव समिति के तत्वाधान में शाहाबाद में चल रहे गणेश उत्सव में गुरुवार को बाबा महाकाल का रुद्राभिषेक का आयोजन हुआ। इसी के साथ प्रदोष पूजन भी विधि विधान से संपन्न हुआ। श्रद्धालुओं ने महाआरती की और मन्नत मांगी। इस दौरान अरुण वर्मा, उदित, राम शर्मा, प्रशांत व अन्य मौजूद रहे। श्री शिव शक्ति दुर्गा जी धाम मंदिर दरगइया गली में चल रहे गणेश उत्सव में गुरुवार को सुबह विधि विधान से भगवान श्री गणेश का पूजन करने के बाद शाम को प्रदोष पूजन का आयोजन हुआ। यहां अखिल भारतीय श्री आशुतोष प्रदोष मंडल के पं. अन्नू महाराज, पं. संजय शर्मा ने प्रदोष पूजन संपन्न कराया। उन्होंने सुंदर भजन सुनाकर श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। मराठा बुलियन एसोसिएशन के तत्वाधान में बाबूराम धर्मशाला आलमगीरी गंज में चल रहे श्री गणेशोत्सव में गुरुवार को महिला मंडली ने भजन कीर्तन कार्यक्रम का आयोजन किया। फिर शाम को सत्यनारायण कथा का आयोजन हुआ। देर शाम केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार ने श्री गणेश का पूजन और आरती की। इस दौरान भाजपा नेता गुलशन आनंद, आएसएस के प्रचारक आनंद कुमार, रमेश जैन व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed