फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   religion

हरे रंग का लिबास पहन पेश करते हैं अकीदत का नजराना

Wed, 04 Sep 2019 02:38 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 04 Sep 2019 02:38 AM IST
विज्ञापन
religion
बरेली। ‘निकल के रोता है दिन, छुप के रात रोती है.. हुसैन गम में तेरे, कायनात रोती है।’ हजरत इमाम हुसैन की शहादत का गम पूरी दुनिया के मुसलमान मनाते हैं। इसी गम और अदबो मोहब्बत की एक झलक खानकाह नियाजिया की अजादारी में देखने को मिलती है। यहां हर मजहबो मिल्लत के लोगों की भागीदारी इंसानियत और इत्तेहाद की मिसाल है। दूसरे मुल्कों से भी लोग यहां मन्नतो मुराद लेकर आते हैं।
विज्ञापन

खानकाह के साथ ही तीन सदी पहले यहां इमामबाड़ा कायम हो गया था और तभी से अजादारी का सिलसिला भी शुरू हो गया। भले ही दूसरी जगहों पर रिवायतें बदल गईं हों या खत्म भी हो गई हैं, मगर खानकाह में आज भी रिवायतें उसी अंदाज में कायम हैं। मसलन यहां की खास पहचान मोहर्रम के दौरान फकीरी लिबास धारण करना है। हरे रंग की लिबास न सिर्फ खानवादे बल्कि मुरीद और मानने वाले भी पहनते हैं। यह लिबास लोग यौमे आशुरा (दस मोहर्रम) तक धारण रखते हैं, जो ताजिए दफ्न होने के बाद बदला जाता है।
विज्ञापन

यूं तो चांद रात से ही खानकाह में अजादारी का सिलसिला शुरू हो जाता है। अलम सजा दिए जाते हैं। इमाम हुसैन के नाम पर लंगर का सिलसिला भी शुरू हो जाता है और सोयम तक कायम रहता है। खास कर चार मोहर्रम से इमामबाड़े में जरी, ताजिया, निशान, अलम शरीफ जियारत के लिए रखे जाते हैं। फिर मन्नतों मुराद का सिलसिला शुरू हो जाता है। इसी दिन से अजादार फकीरी लिबास धारण कर लेते हैं और नंगे पैर रहते हैं। इसमें दूसरे मजहब के लोग भी होते हैं जो गमे अय्याम में शिरकत करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसलिए पहनते हैं हरा लिबास
लिबास के संबंध में खानकाह के प्रबंधक शब्बू मियां नियाजी का बताना है कि हरे लिबास का पहनना शहीदाने कर्बला को अकीदत का नजराना पेश करना है और उनकी मोहब्बत का इजहार है। इमाम हुसैन ने हक की जंग लड़कर कर्बला से जो इंसानियत और सच का पैगाम दिया है.. उसे आम करना है। जिन्होंने हक के लिए घर का बच्चा बच्चा कुर्बान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed