फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   religion

अइयामे अजा का सिलसिला आज से

Sun, 01 Sep 2019 01:02 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 01 Sep 2019 01:02 AM IST
विज्ञापन
religion
बरेली। माहे मोहर्रम पहली तारीख यानी रविवार से अइयामे अजा का सिलसिला शुरू हो जाएगा। शिया इमामबाड़ों में मजलिसों का वक्त घोषित कर दिया गया है।
विज्ञापन

सैयद अली जमाल जैदी ने बताया कि एक मोहर्रम को पहली मजलिस सुबह आठ बजे इमामबाड़ा मुहम्मद शाह में होगी जिसे मुंबई के मौलाना नजफ मौलाई खिताब करेंगे। दूसरी मजलिस सुबह नौ बजे इमामबाड़ा हकीम आगा साहब में होगी जिसे सिरसी के मौलाना सफी असगर नजमी खिताब करेंगे। तीसरी मजलिस सुबह 10:30 बजे से इमामबाड़ा वसी हैदर और इमामबाड़ा छिद्दी मोहम्मद हुसैन में होगी। इमामबाड़ा महबूब हुसैन, दीवानखाना इमामबाड़ा, पाकड़तले के इमामबाड़ा आदि में भी मजलिसें होंगी। रात की मजलिस काला इमामबाड़ा में रात 8:30 बजे होगी। इसे अमरोहा के मौलाना डा. शहवर हुसैन नकवी खिताब करेंगे। इसके बाद यहां से अलम मुबारक दीवानखाना तक जाएगी। रात में 9:30 बजे नवाब साहब की कोठी और पुराना शहर के इमामबाड़ा मुजफ्फर हुसैन में 8:30 बजे और इमामबाड़ा आबिद असगर में रात 10:00 बजे मजलिस होगी।


कर्बला में बिजली, शहर में सफाई की मांग
मोहर्रम के लिए स्वालेहनगर स्थित शिया कर्बला जन्नतुल बकी में प्रकाश व्यवस्था दुरुस्त कराने और शहर में सफाई के इंतजाम करने के लिए शिया संगठन अंजुमन आल इंडिया गुलदस्ते हैदरी ने मेयर को ज्ञापन दिया है। अंजुमन के मीडिया प्रभारी शानू काजमी ने इस ज्ञापन में इमामबाड़ा स्वालेहनगर की मस्जिद वाली गली के साथ दूसरे इमामबाड़ों के आसपास सफाई की मांग की है। बरेली युवा सेवा क्लब के अध्यक्ष गुलफाम अंसारी ने भी इमामबाड़ों के आसपास सफाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed