{"_id":"5d5af9848ebc3e89b70d83bd","slug":"religion-bareilly-news-bly372853457","type":"story","status":"publish","title_hn":"जश्न ईद-ए-गदीर पर सजी महफिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जश्न ईद-ए-गदीर पर सजी महफिल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। ईद-ए-गदीर मंगलवार को मनाई जाएगी। इसे लेकर शिया हल्के में एक दिन पहले हर तरफ खुशी का माहौल दिखाई दिया। इसी कड़ी में पूर्व संध्या पर जश्न ईद-ए-गदीर व तकमीले दीन का आयोजन हुआ।
इसी सिलसिले में ऑल इंडिया अंजुमन गुलदस्ते हैदरी की ओर से गढै़या के इमामबाड़ा वसी हैदर में महफिल सजाई गई, जिसका आगाज इमामे जुमा मौलाना शमसुल हसन खां ने तिलावते कुरान पाक से किया। मौलाना आजिम हुसैन सेंथली ने फजाएले मौलाए कायनात अमीरुल मोमिनीन और ईदे गदीर पर रोशनी डाली। इसके बाद शेरी नशिस्त भी हुई। इसमें अदील जाफरी, शाहिन रजा सेंथली, शाद फरुखाबादी, हुनर फरुखाबादी, तालिब बरेलवी, बाकर बरेलवी, नईम कासगंजवी, सदफ मुरादाबादी, गुलरेज तुराबी आदि दूर दराज से आए शायरों ने कलाम पेश किए।
आखिर में अंजुमन ऑल इंडिया गुलदस्ते हैदरी के सदर हाजी अलमदार हुसैन रिजवी ने ईद विलायत की मुबारकबाद दी। महफिल में महमूद हुसैन नकवी, अली हाशिम, शकील हैदर, अली जमाल, सफदर अली काजमी, हसन मियां, डॉ. असद जैदी, शानू काजमी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
शिया जामा मस्जिद में नमाज आज
बरेली। ईद-ए-गदीर के मौके पर शिया आसफी जामा मस्जिद में नमाज का वक्त दिन में 11 बजे तय किया गया। नमाज के बाद जो सफरे इल्म का सिलसिला चल रहा है, जिसमें पूछे गए सवाल के सही जवाब भेजने वालों को सफरे इल्मी कमेटी की ओर से इनाम बांटे जाएंगे।