{"_id":"5d3cae238ebc3e6d206de555","slug":"religion-bareilly-news-bly3702616165","type":"story","status":"publish","title_hn":"दरगाह आला हजरत पर चादरपोशी करने पहुंचे संतोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दरगाह आला हजरत पर चादरपोशी करने पहुंचे संतोष
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार ने शनिवार को आला हजरत दरगाह पर हाजिरी देकर चादर पेश की। इसके बाद नबीरे आला हजरत मौलाना तौसीफ रजा खां की ओर से उनके सम्मान में आयोजित भोज में भी शामिल हुए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में केंद्रीय मंत्री की दरगाह पर यह पहली हाजिरी थी। इससे पहले वह अटल बिहारी वाजपेयी के प्रधानमंत्री रहते हुए दरगाह पहुंचे थे।
दरगाह परिसर के नूरी मेहमानखाने में संतोष गंगवार का स्वागत किया गया। यहां मौलाना तौसीफ और उनके दामाद सैयद आमिर मियां ने फूल भेंट करते हुए शाल ओढ़ाकर जीत की मुबारकबाद दी। इस दौरान तौसीफ मियां ने संतोष गंगवार की तारीफ की। उन्होंने कहा कि वह जनता के मंत्री हैं और किसी से कोई भेदभाव नहीं करते। इसलिए हर वर्ग के लोग आपका सम्मान करते हैं। स्वागत करने वालों में मुफ्ती खुर्शीद आलम रजवी, मौलाना एहसानुल हक चतुर्वेदी, मौलाना जीशान मखदूमी, मौलाना नवाजिश, मौलाना अख्तर, शाहिद नूरी, अधिवक्ता सैयद अफजाल अली, सैयद नाजिम अली आदि थे। केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार के साथ भाजपा नेता गुलशन आनंद, राकेश बहुगुणा, रवि रस्तोगी, सैयद शावेज, रईस, परवेज मियां, ललित अवस्थी भी पहुंचे थे।