{"_id":"5d3cae228ebc3e6caa3bb3a1","slug":"religion-bareilly-news-bly3702306190","type":"story","status":"publish","title_hn":"मदीने वाले से मेरा सलाम कहना..","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मदीने वाले से मेरा सलाम कहना..
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। एक तरफ जहां चंद लोग जाति और धर्म के नाम पर एक दूसरे के दिलों में दूरी पैदा करने का काम कर रहेे हैं, तो वहीं बरेली के तमाम हिंदू-मुस्लिम-सिख-ईसाई सौहार्द कायम करने में लगे हुए हैं। इसकी एक मिसाल दो दिन पहले रेलवे स्टेशन पर देखने को मिली जब हज यात्रियों को सभी धर्म के लोग विदा करने पहुंचे और गले मिलकर फूल मालाएं पहनाते हुए मुबारकबाद दी।
दो बड़े जत्थे बरेली से बृहस्पतिवार और शुक्रवार को रवाना हुए हैं। इसमें लगभग 18 सौ से ज्यादा आजमीन सऊदी अरब पहुंच गए हैं। शुक्रवार को बरेली रेलवे स्टेशन पर लगभग दो-ढाई सौ हज यात्री ट्रेन से जाने के लिए पहुंचे थे। इसी बीच बरेली हज सेवा समिति के तमाम लोग स्टेशन पर हज यात्रियों को विदा करने पहुंचे। साथ में हिंदू और सिख समाज के लोग भी पहुंचे थे। यह नजारा देखने लायक था जब इंसानियत अपनी खूबसूरती बिखेर रही थी। समिति के अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री अताउर्रहमान यात्रियों को हज से संबंधित जानकारी दे रहे थे। इसी दरमियान आगे बढ़ कर सरदार हरजीत सिंह हज यात्रियों को लख लख बधाईयां देते नजर आए तो मोंटी शुक्ला, शिव कुमार जायसवाल ने शुभकामनाएं दीं। नवाब अय्यूब हसन खां ने लब्बैक अल्लाहुम्मा लब्बैक... कहते हुए रवाना किया। इस दौरान हाजी नौशाद अली खां, गगन दीप सिंह, हाजी उवैस खान, समयुन खान, इसराफील खान, कुलदीप सिंह, अरमिंदर सिंह, रंजीत सिंह, शहनाज बी, सोमू मौर्य बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
इसी तरह फैजाने नियाजिया वेलफेयर सोसाइटी के बानी डा. कमाल मियां नियाजी के साथ आए लोगों ने इत्र लगाते हुए हार फूल पहनाकर मुबारकबाद पेश की। उनके साथ हमजा नियाजी, जैन मियां नियाजी, राजी नियाजी, हाफिज साजिद, सैयद यावर हुसैन आदि मौजूद रहे।