फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Relief to patients... biochemistry, warmer machine repaired

Bareilly News: मरीजों को राहत... बायोकेमिस्ट्री, वार्मर मशीन हुई दुरूस्त

Wed, 25 Oct 2023 12:57 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 25 Oct 2023 12:57 AM IST
विज्ञापन
Relief to patients... biochemistry, warmer machine repaired
बरेली। तीन सौ बेड अस्पताल में परामर्श के बाद जांच के लिए अब मरीजों को जिला अस्पताल तक की दौड़भाग पर अंकुश लगने की उम्मीद है। मंगलवार को लंबे समय से खराब पड़ा वॉर्मर, बायोकेमिस्ट्री उपकरण दुरुस्त करने कंपनी प्रतिनिधि पहुंचे। देर शाम मरम्मत के बाद उपकरण संचालित हो गए।
विज्ञापन

तीन सौ बेड अस्पताल में पिछले करीब पांच माह से बायोकेमिस्ट्री मशीन खराब हो गई थी। इसके अलावा जांच के लिए प्रयुक्त किए जाने वाले उपकरणों को साफ बनाए रखने के लिए वॉर्मर भी बीते कई दिनों से खराब था। तत्कालीन सीएमओ डॉ. बलबीर सिंह ने उपकरण दुरुस्त कराने के लिए संबंधित कंपनी को पत्र भेजा था, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। रिमाइंडर के बावजूद कोई ठोस जवाब नहीं मिल रहा था। नवागत सीएमओ डॉ. विश्राम सिंह ने मुख्यालय स्तर से पत्राचार कर मशीनें ठीक कराने या नई उपलब्ध कराने को पत्र भेजा तो कंपनी प्रतिनिधि अस्पताल पहुंचे।
विज्ञापन

रविवार, सोमवार और मंगलवार तीन दिन के अवकाश के दौरान टीमों ने एक-एक कर मशीनें दुरुस्त कर दी हैं। साथ ही, किसी तरह की खामी पर पैथोलॉजी की टीम को तत्काल सूचना देने के लिए कहा है। अस्पताल की कंपलीट ब्लड काउंट मशीन अभी दुरुस्त होना बाकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बायोकेमिस्ट्री से यह होती है जांच
शरीर के जैव रसायन गतिविधियों को मापने में बायोकेमिस्ट्री मशीन का प्रयोग होता है। इसमें प्लाज्मा, ब्लड सीरम, यूरिन आदि जांच होती है। मशीन खराब होने से मरीजों को जिला अस्पताल पैथोलॉजी रेफर किया जा रहा था। हालांकि अब अस्पताल में ही जांच होने से राहत मिलेगी। उधर, सीटी स्कैन यूनिट निर्माण के लिए कक्ष बनाए जा चुके हैं। रंगाई, पुताई और उपकरण की स्थापना का कार्य अभी बाकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed