फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Relief: Now you can lock your seat till 28th August

राहत : अब 28 अगस्त तक करा सकेंगे सीट लॉक

Wed, 20 Aug 2025 03:05 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 20 Aug 2025 03:05 AM IST
विज्ञापन
Relief: Now you can lock your seat till 28th August
बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालयों में अब 28 अगस्त तक प्रवेश लिया जा सकेगा। विद्यार्थियों की मांग को देखते हुए रुविवि प्रशासन ने एक बार फिर सीट लॉक करने की तिथि में विस्तार किया है। बरेली कॉलेज सहित अन्य महाविद्यालयों में प्रवेश के लिए प्रयासरत विद्यार्थियों को इस फैसले से राहत मिली है।
विज्ञापन

मंगलवार को अंतिम दिन होने के चलते सुबह से ही विद्यार्थी परेशान थे। बरेली कॉलेज में बड़ी संख्या में विद्यार्थी प्रवेश प्रक्रिया पूरी कराने के लिए पहुंचे। इनमें से ज्यादातर वे थे, जो समर्थ पोर्टल धीमा चलने की वजह से अब तक प्रवेश नहीं ले पाए थे। पोर्टल धीमा चलने की वजह से तमाम प्रयासों के बावजूद देर शाम तक सिर्फ 250 विद्यार्थी ही अपनी सीट लॉक करा सके।
विज्ञापन

शेष बची 750 सीटों पर प्रवेश के लिए विद्यार्थियों के साथ ही महाविद्यालय प्रशासन भी परेशान था। देर शाम विश्वविद्यालय की ओर से समयसीमा बढ़ाने के बाद इन्होंने राहत की सांस ली। प्रवेश समिति की समन्वयक प्रो. वंदना शर्मा ने बताया कि बड़ी संख्या में विद्यार्थियों के प्रवेश से वंचित रह जाने के चलते विवि को पत्र भेजकर तिथि बढ़ाने का अनुरोध किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीएससी गणित में 21 को लें प्रवेश
बरेली कॉलेज में बीएससी (गणित) पाठ्यक्रम में वरीयता सूची में आने वाले कई विद्यार्थियों ने अब तक प्रवेश प्रक्रिया पूरी नहीं कराई है। इन विद्यार्थियों की सूची महाविद्यालय ने वेबसाइट पर अपलोड की है। साथ ही इनसे 21 को ही कॉलेज आकर प्रक्रिया पूरी कराने के लिए कहा गया है। संवाद


परेशान होकर भटकते दिखे विद्यार्थी
मंगलवार को अंतिम तिथि होने के चलते बरेली कॉलेज में मारामारी की स्थिति रही। विद्यार्थी सीट लॉक कराने के लिए लंबी कतार में खड़े होकर इंतजार करते दिखे।तमाम प्रयासों के बाद भी जो विद्यार्थी अपनी सीट लॉक नहीं करा पाए, उन्होंने महाविद्यालय प्रशासन पर ही आरोप लगाए। कहा कि प्रक्रिया को सही ढंग से नहीं संचालित किया गया। महाविद्यालय की लापरवाही की वजह से वह प्रवेश नहीं ले पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed