फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Relief from exam special trains, less crowd in buses too

Bareilly News: परीक्षा विशेष ट्रेनों से राहत, बसों में भी कम रही भीड़

Mon, 26 Aug 2024 03:09 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 26 Aug 2024 03:09 PM IST
विज्ञापन
Relief from exam special trains, less crowd in buses too
- मुरादाबाद-लखनऊ, बरेली-लखनऊ, सहारनपुर-बालामऊ के बीच चलीं ट्रेनें
विज्ञापन

बरेली। पुलिस भर्ती परीक्षा के बीच रविवार को रेलवे ने विशेष ट्रेनें चलाईं तो अभ्यर्थियों को थोड़ी राहत मिली। रोडवेज बसों पर भी दबाव कम हुआ। रविवार को भी 20 हजार से ज्यादा अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए। अब 30 और 31 अगस्त को फिर व्यवस्था का इम्तिहान होगा।
पुलिस भर्ती परीक्षा के पहले व दूसरे दिन परिवहन व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई थी। 100 से ज्यादा अतिरिक्त रोडवेज बसें लगाए जाने और बसों के फेरे बढ़ाए जाने के बाद भी ट्रेनों से लेकर बसों तक में मारामारी रही। रेलवे ने बरेली होकर गुजरने वाली आठ ट्रेनों में दो-दो अतिरिक्त जनरल कोच लगाए। ये भी नाकाफी साबित हुए। ऐसे में रेलवे ने शनिवार से ही अलग-अलग रूटों पर छह मेमू समेत 13 विशेष ट्रेनों का संचालन शुरू कर दिया। रविवार को मुरादाबाद-लखनऊ, बरेली-लखनऊ, सहारनपुर-बालामऊ, सहारनपुर-हरदोई के बीच परीक्षा विशेष ट्रेनों का संचालन शुरू हुआ तो बरेली जंक्शन पर भी अभ्यर्थियों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

पहली पाली की परीक्षा दोपहर 12 बजे तो दूसरी पाली की परीक्षा शाम पांच बजे छूटी। इसके बाद सेटेलाइट, पुराना बस अड्डा और जंक्शन पर भीड़ बढ़ गई। इसी दौरान परीक्षा विशेष ट्रेनों के साथ ही नियमित ट्रेनें भी जंक्शन से गुजरीं। बस अड्डों पर भी पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश के जिलों से आने वाली बसों को रोका गया। इस कारण ज्यादा मारामारी नहीं रही।
विज्ञापन
विज्ञापन





तीन दिन रहेगी राहत, फिर तीन दिन बढ़ेंगी दुश्वारियां
पुलिस भर्ती परीक्षा अब चार दिन नहीं होगी, लेकिन इस बीच 29, 30 व 31 अगस्त को आला हजरत का उर्स है। इसी दौरान 30 और 31 को फिर से पुलिस भर्ती परीक्षा का आयोजन होना है। ऐसे में तीन दिन शहर के लोगों को काफी हद तक जाम का सामना नहीं करना पड़ेगा, लेकिन इसके बाद फिर तीन दिन शहर जाम में फंसेगा। उर्स व पुलिस भर्ती परीक्षा के दौरान तीन दिन शहर के लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। 29, 30 और 31 अगस्त को एक बार फिर पुलिस-प्रशासन के साथ ट्रैफिक व्यवस्था का इम्तिहान होगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed