{"_id":"60e354cd8ebc3edbc5781ba6","slug":"relief-from-corona-no-one-infected-found-bareilly-news-bly452166321","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना से राहत: कोई संक्रमित नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना से राहत: कोई संक्रमित नहीं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। जिले में 0.15 फीसदी दर्ज हो रही कोरोना संक्रमण की दर अब शून्य पर पहुंच चुकी है। पिछले 48 घंटे में जिले में करीब साढे़ सात हजार सैंपल की जांच हुई, लेकिन इसमें एक भी रिपोर्ट पॉजिटिव नहीं मिली। इससे जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के अफसर राहत में हैं। उन्होंने तीसरी लहर से बचाव के लिए लोगों से कोविड प्रोटोकॉल का पालन करने की अपील की है।
फरवरी तक बरेली में कोरोना के केस शून्य दर्ज हो रहे थे, लेकिन मार्च में संक्रमित मिलने शुरू हुए और फिर हालात दिनोंदिन खराब होते चले गए। जिले में 24 अप्रैल को सर्वाधिक 1548 लोग संक्रमित मिले थे। हर दिन एक हजार से ज्यादा संक्रमित मिलने से शासन, जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के अफसर संक्रमितों को बेहतर इलाज मुहैया कराने में असमर्थ साबित होने लगे थे। बड़ी तादाद में लोगों के संक्रमित मिलने से ट्रेसिंग, ट्रैकिंग, ट्रीटमेंट प्रभावित होने लगा, लेकिन अफसर सब कुछ नियंत्रित होने का दावा करते रहे। वेंटिलेटर बेड, ऑक्सीजन आपूर्ति और ऑक्सीजन बेड मुहैया कराना चुनौती बन गया था। इससे कई संक्रमितों की मौत हो गई थी।
स्वास्थ्य विभाग के रिकॉर्ड के मुताबिक 15 मई के बाद केस घटने लगे और जून की शुरुआत में हर दिन पांच से दस और आखिर में एक-दो केस दर्ज हुए। अब तीन और चार जुलाई को संक्रमण की दर शून्य रही है। इन दो दिनों में करीब साढे़ सात हजार लोगों की जांच की गई, लेकिन एक भी व्यक्ति में कोरोना की पुष्टि नहीं हुई। स्वास्थ्य विभाग ने रिपोर्ट शासन को भेज दी है।
विज्ञापन
हफ्ते भर पहले ही खाली हो गए अस्पताल
कोरोना के मामले बढ़ने पर जिले में चार सरकारी और 16 पेड कोविड अस्पतालों में संक्रमितों का इलाज शुरू हुआ। कोविड एल-2 और एल-3 के मरीजों से अस्पतालों के सभी बेड भर गए थे। हालत यह थी कि अस्पताल में वेंटिलेटर और आईसीयू में बेड लेने के लिए हर दिन 50-60 संक्रमितों के परिजन अस्पतालों के चक्कर काट रहे थे। अब एक जुलाई से सभी अस्पताल खाली हैं।
रहें सावधान, अभी 29 सक्रिय संक्रमित
कोविड अस्पताल और सैंपल की जांच में संक्रमित मिलने की तादाद शून्य पहुंच चुकी है, लेकिन अभी जिले में कोरोना के सक्रिय केस दो दर्जन से ज्यादा हैं। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक सोमवार को 29 सक्रिय संक्रमित बचे हैं। सभी होम आइसोलेट हैं और उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। स्वास्थ्य विभाग के पिछले 15 दिनों के आंकड़ों के मुताबिक रिकवरी दर 99.7 फीसदी दर्ज हो रही है।
पिछले दो दिनों से चल रही सैंपलिंग में एक भी व्यक्ति के संक्रमित होने की पुष्टि नहीं हुई है। हालांकि, अभी 29 सक्रिय संक्रमित हैं। कोविड की संभावित तीसरी लहर से बचाव के लिए लोग मास्क लगाएं और दो गज की दूरी के नियम का कड़ाई से पालन करें। हमारी सभी टीमें सक्रिय हैं। अगर लोगों में संदिग्ध लक्षण हैं तो तत्काल नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर जांच कराएं। - डॉ. रंजन गौतम, जिला सर्विलांस अधिकारी