फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Relief for Prepaid Meter Consumers in Bareilly How to Pay Electricity Bills

रिचार्ज के झंझट से छुटकारा: बरेली के प्रीपेड मीटर उपभोक्ताओं को राहत, जून से ऐसे करें बिजली बिल का भुगतान

Sun, 10 May 2026 06:15 PM IST
Mukesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: Mukesh Kumar Updated Sun, 10 May 2026 06:15 PM IST
सार

मध्यांचल विद्युत वितरण निगम ने प्रीपेड मीटरों को पोस्टपेड में बदलने का आदेश दिया है, जिससे बरेली जिले के करीब 1.31 लाख उपभोक्ताओं को सीधा लाभ मिलेगा। जून से उपभोक्ताओं को हर महीने सामान्य बिजली बिल व्हाट्सएप या एसएमएस के जरिए मिलेगा। इसे ऑनलाइन जमा किया जा सकेगा।

विज्ञापन
Relief for Prepaid Meter Consumers in Bareilly How to Pay Electricity Bills
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रीपेड मीटरों को पोस्टपेड में बदलने के आदेश के बाद मध्यांचल विद्युत वितरण निगम ने जून से बिल के जरिए भुगतान की तैयारी शुरू कर दी है। नए नियमों से बरेली जिले के करीब 1.31 लाख प्रीपेड मीटर उपभोक्ताओं को सीधा लाभ होगा। अब इन्हें मीटर रिचार्ज की झंझट से छुटकारा तो मिलेगा ही साथ ही हर माह की 10 तारीख तक घर बैठे व्हाट्सएप और एसएमएस के जरिए बिजली बिल भी उपलब्ध होने लगेगा। मैसेज में एक लिंक भी उपलब्ध होगा, जिस पर क्लिक करते ही आप ऑनलाइन भुगतान भी कर सकेंगे। कंट्रोल रूम के जरिए पूरी व्यवस्था की निगरानी होगी। जिन उपभोक्ताओं का मोबाइल नंबर विभाग के रिकॉर्ड में अपडेट नहीं है, वे 1912 हेल्पलाइन या व्हाट्सएप के जरिए अपना बिल प्राप्त कर सकेंगे।

विज्ञापन


जून माह से उपभोक्ताओं को हर महीने सामान्य तह से बिजली बिल उपलब्ध होगा। बीते बृहस्पतिवार को ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने इससे संबंधित दिशा-निर्देश भी जारी कर दिए हैं। मई माह का बिजली बिल उपभोक्ताओं को 10 जून तक एसएमएस या वाट्सएप के माध्यम भेजने के लिए कहा गया है। बिजली बिल मिलने की तारीख से अगले 15 दिन तक का समय उपभोक्ताओं को बिल जमा करने के लिए मिलेगा। 
विज्ञापन


किस्तों में जमा कर सकेंगे बकाया 
घरेलू उपभोक्ताओं को 30 अप्रैल तक के बकाया राशि किस्तों में जमा करने की भी सुविधा मिलेगी। स्मार्ट मीटर से जुड़ी समस्याओं को दूर करने के लिए मध्यांचल विद्युत वितरण निगम के अफसरों को 15 मई से 30 जून तक विशेष कैंप लगाने के भी निर्देश दिए गए हैं। ये कैंप अधिशासी अभियंता और उपखंड अधिकारी कार्यालयों में लगाए जाएंगे। नई व्यवस्था से शहरी क्षेत्र के 83,846 और ग्रामीण क्षेत्र के 47,300 उपभोक्ताओं को बड़ी राहत मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

मोबाइल नंबर के जरिए भी हासिल कर सकेंगे बिजली बिल
उपभोक्ता मध्यांचल विद्युत वितरण निगम के मोबाइल नंबर 7669003409 पर अपना बिजली कनेक्शन नंबर व्हाट्सएप करके भी बिल हासिल कर सकेंगे। अब नया बिजली कनेक्शन पोस्टपेड मोड में ही मिलेगा। उपभोक्ताओं को पहले की तरह जून से बिल देने के संबंध में निर्देश दिए गए हैं।

वाणिज्य अनुभाग के अधिशासी अभियंता अंकित गंगवार ने बताया कि प्रीपेड मीटर को पोस्टपेड करने का काम मुख्यालय स्तर से किया जा रहा है। जून माह में बिजली बिल के जरिए उपभोक्ताओं को भुगतान की सुविधा मिलेगी। बिजली बिल व्हाट्सएप या एसएमएस के जरिए उपलब्ध कराए जाएंगे। यूपीसीएल कंज्यूमर बिल एप और यूपीसीएल स्मार्ट एप के जरिए भी उपभोक्ता बिल प्राप्त कर सकेंगे। इसके अलावा निगम के मोबाइल नंबर के जरिए भी बिल प्राप्त करने की सुविधा मिलेगी। मैसेज के साथ एक लिंक भी उपलब्ध होगा जिसके जरिए भुगतान की सुविधा मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed