{"_id":"68dc48f3020443a88903d90f","slug":"relief-came-after-internet-was-restored-customers-started-using-upi-bareilly-news-c-4-vns1074-737068-2025-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: इंटरनेट चलने के बाद मिली राहत, ग्राहकों ने किया यूपीआई का इस्तेमाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: इंटरनेट चलने के बाद मिली राहत, ग्राहकों ने किया यूपीआई का इस्तेमाल
विज्ञापन
बरेली। तीन दिन बाद इंटरनेट चलने से व्यापारियों को राहत मिली। सभी ऑनलाइन काम दोबारा शुरू होने के साथ ही यूपीआई के जरिये ऑनलाइन भुगतान भी बहाल हो गया। बाजार में रौनक भी लौटने लगी है।
मंगलवार को शहर का व्यस्ततम कुतुबखाना बाजार ग्राहकों की रौनक से गुलजार रहा। ग्राहकों ने आर्य समाज गली में साड़ी, सूट, लहंगा, कॉस्मेटिक आदि सामान की खरीदारी की। जिला अस्पताल रोड पर भी दुकानें पहले की तरह की गुलजार रही। व्यापारी शोभित सक्सेना ने बताया कि शुक्रवार को उपद्रव के बाद जिले में इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई थी। इसका असर ऑनलाइन पेमेंट पर सबसे ज्यादा पड़ा। उपद्रव के बाद ग्राहक भी बाजार में कम पहुंच रहे थे।
अब बाजार की रौनक लौटने लगी है। सोमवार रात इंटरनेट चलने से भुगतान की समस्या का भी समाधान हो गया। व्यापारी अनुज गुप्ता ने बताया कि सीजन का समय होने के चलते खरीदार तो बाजार में लौट आया है लेकिन उसके अंदर अभी भी माहौल को लेकर डर है। त्योहारी सीजन होने के चलते कपड़ा, टीवी, फ्रिज, किराना आदि सामान की खरीद ज्यादा हो रही है।
विज्ञापन
लघु उद्योग भारती के आशुतोष शर्मा ने बताया कि इंटरनेट बंद होने से बाहर जाने वाले माल के ई-वे बिल नही कट पा रहे थे। इस वजह से उद्योग प्रभावित हो रहे थे। संवाद