फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Relief: 22 special trains will pass through junction from today

राहत: आज से जंक्शन से गुजरेंगी 22 स्पेशल ट्रेनें

Tue, 20 Oct 2020 01:52 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 20 Oct 2020 01:52 AM IST
विज्ञापन
Relief: 22 special trains will pass through junction from today
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala

हिमगिरि, लखनऊ-चंडीगढ़ समेत दस ट्रेनों को और मिली हरी झंडी

विज्ञापन
बरेली। रेलवे बोर्ड ने पांच जोड़ी और स्पेशल ट्रेनें चलाने की स्वीकृति प्रदान कर दी है। इसमें हिमगिरि, लखनऊ-चंडीगढ़ एक्सप्रेस और तीन सुविधा स्पेशल ट्रेनें शामिल हैं। इसके अलावा पूर्व में स्वीकृत छह जोड़ी ट्रेनें भी आज मंगलवार से चलना शुरू हो जाएंगी। रोजाना 22 पूजा स्पेशल ट्रेनों के चलने से यात्रियों को राहत मिलनेे की संभावना रेलवे ने जताई है। यह सभी ट्रेेनें बीस अक्तूबर से तीस नवंबर तक चलेंगी।
रेलवे के अधिकारियों के मुताबिक, डाउन लाइन पर हिमगिरि एक्सप्रेस रात 11.30, चंडीगढ़ लखनऊ एक्सप्रेस सुबह साढ़े चार बजे, नई दिल्ली-बरौनी और नई दिल्ली दरभंगा रात 12 बजे, सहरसा-दिल्ली सुबह 3.23 बजे जंक्शन पहुंचेगी। अप लाइन में हिमगिरि एक्सप्रेस दोपहर 11.38, लखनऊ-चंडीगढ़ एक्सप्रेस रात दो बजे, बरौनी-नई दिल्ली सुबह सवा दस बजे, नई दिल्ली-दरभंगा दोपहर एक बजे और सहरसा-दिल्ली रात ढाई बजे जंक्शन से गुजरेंगी।
विज्ञापन

यहां बता दें कि पूर्व में स्वीकृत छह जोड़ी ट्रेनों में अप लाइन पर बाघ एक्सप्रेस बीस अक्तूबर, वाराणसी-भटिंडा एक्सप्रेस 26 अक्तूबर से 30 नवंबर, वाराणसी-माता श्री वैष्णो देवी एक्सप्रेस 27 अक्तूबर से एक दिसंबर, लखनऊ-आनंद विहार एक्सप्रेस 22 अक्तूबर से 30 नवंबर, लखनऊ-आनंद विहार एक्सप्रेस, गोरखपुर-चंडीगढ़ एक्सप्रेस 23 अक्तूबर से 27 नवंबर तक चलेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed