{"_id":"6a496adea153b8a10a0589a2","slug":"released-from-jail-he-created-a-ruckus-after-drinking-alcohol-and-pelted-stones-at-a-neighbor-bareilly-news-c-4-bly1053-918298-2026-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: जेल से छूटा तो शराब पीकर किया हंगामा, पड़ोसी पर पथराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: जेल से छूटा तो शराब पीकर किया हंगामा, पड़ोसी पर पथराव
विज्ञापन
बरेली। बारादरी के गंगापुर इलाके में जेल से छूटकर आए युवक ने शराब के नशे में फिर उत्पात किया। उसकी हरकत से परेशान पड़ोसियों ने पुलिस बुलाई। आरोपी के खिलाफ नया मामला दर्ज कर लिया गया है।
गंगापुर हनुमान बिल्डिंग निवासी ईशान गुप्ता ने थाना प्रभारी विजेंद्र सिंह को बताया कि शुक्रवार रात उनका पड़ोसी अंकुश गुप्ता शराब के नशे में उत्पात मचा रहा था। वह अपना घर का सामान छत से सड़क पर फेंक रहा था। इसके बाद अंकुश खुद सड़क पर बैठकर ईशान को गाली देने लगा। समझाने के बाद अंकुश दोबारा छत पर चढ़ गया और ईशान पर ईंट पत्थर व लोहा फेंकने लगा। ईशान के मुताबिक अंकुश पहले भी लूट डकैती में जेल जा चुका है। अपना कूलर और ड्रेसिंग टेबल भी छत से सड़क पर फेंक दिया।
पुलिस ने मोहल्ले में जाकर जानकारी की तो पता लगा कि अंकुश ने छह महीने पहले नशे की हालत में अपनी पत्नी को छत से फेंक दिया था। वह दो दिन पहले जेल से रिहा होकर आया है। एएसपी शिवम आशुतोष ने बताया कि पड़ोसी की शिकायत पर बारादरी थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है।