फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   relative tattooed jai Bholenath on the forehead of mentally ill youth in Bareilly

बरेली में अमानवीयता: मंदबुद्धि युवक के माथे पर गोद दिया जय भोलेनाथ, रिश्तेदार ने किया दर्दनाक मजाक

Sun, 03 Sep 2023 06:00 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 03 Sep 2023 06:00 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के बरेली में एक युवक ने मानसिक बीमार युवक के साथ दर्दनाक मजाक किया, जिसे जानकर लोगों का कलेजा कांप गया। आरोपी ने मानसिक बीमार युवक के माथे पर जय भोलेनाथ गोद दिया। जब युवक के घरवालों को इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने आरोपी के घर जाकर हंगामा कर दिया

विज्ञापन
relative tattooed jai Bholenath on the forehead of mentally ill youth in Bareilly
युवक के माथे पर गोदा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में थाना प्रेमनगर क्षेत्र के मोहल्ला शाहबाद निवासी बिजली कर्मचारी ने अपने घर में रह रहे ममेरे भाई के माथे पर जय भोलेनाथ गोद दिया। मुस्लिम युवक की इस हरकत पर उसी के समुदाय के लोगों ने ऐतराज जताकर हंगामा किया। कहा कि इस हरकत का किसी ने गलत प्रचार कर दिया तो माहौल खराब हो सकता है। प्रेमनगर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


बिजली विभाग के कर्मचारी के घर में उसकी मामी अपने मानसिक रूप से कमजोर बेटे के साथ रहती हैं। कुछ दिन पहले बिजली कर्मचारी ने अपने ममेरे भाई के माथे पर किसी औजार से जय भोलेनाथ गोद दिया। उसकी मामी व परिजनों ने नाराजगी जताई तो उसने खामोशी से युवक का इलाज कराना शुरू कर दिया। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Bareilly News: युवक ने दी मुख्यमंत्री को मारने की धमकी, हिंदू जागरण मंच ने पुलिस से की कार्रवाई की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों ने किया हंगामा 

इस बीच युवक जब गली मोहल्ले में निकलकर घूमने लगा तो बस्ती के लोगों ने समझा कि दूसरे समुदाय के लोगों ने ये हरकत की है। इस पर उन्होंने विरोध और हंगामा शुरू कर दिया। वह युवक के घर पहुंचे तो पता लगा कि सगे फुफेरे भाई ने ही यह हरकत की है। हालांकि, पड़ोसियों व परिचितों का गुस्सा कम नहीं हुआ। 


उन्होंने प्रेमनगर थाने जाकर बिजली कर्मी के खिलाफ शिकायत की। आरोप लगाया कि समुदाय के लोगों में गलतफहमी हो जाती तो माहौल भड़क सकता था। इससे सामाजिक सौहार्द बिगड़ता। प्रेमनगर इंस्पेक्टर राजेश कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। दोषी पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed