फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   rejarvation

नेताओं के इशारे पर कर डाला प्रधानी आरक्षण में खेल

Tue, 06 Oct 2015 01:23 AM IST
बरेली
बरेली Updated Tue, 06 Oct 2015 01:23 AM IST
विज्ञापन
बरेली। ग्राम पंचायतों के आरक्षण में नेताओं के इशारे पर हुए खेल का खुलासा हुआ है। जिले के तीन ब्लाकों के एडीओ पंचायत ने अनुसूचित जाति की जनसंख्या में फेरबदल कर 20 ग्राम पंचायतों का आरक्षण बिगड़वा दिया। आपत्तियों के सत्यापन में जब मामले पकड़े गए तो जिलास्तरीय अफसरों ने नए सिरे से आरक्षण तय किया है। तीनों ब्लाकों के एडीओ पंचायत को चार्जशीट दी गई है। उन पर निलंबन की तलवार लटकी हुई है।
विज्ञापन

मझगवां ब्लाक मिर्जापुर, कुंडरिया खुर्द और रहगांवा ग्राम पंचायतों में अनुसूचित जाति की आबादी कम दिखाकर इनका आरक्षण अनारक्षित करा लिया गया। वहीं, बरासिरसा, भिंडौरा और दशीपुर ग्राम पंचायतों में अनुसूचित जाति की आबादी ज्यादा दर्शा दी गई। आपत्तियों के बाद अनुसूचित जाति की आबादी में भिन्नता पाई गई। इसी तरह बहेड़ी ब्लाक की दैयाबोझ, रुड़की, डूंडा शुमाली, सिली जागीर, गुरसौली, मिर्जापुर, औरंगाबाद, बिहारीपुर और जसाईनागर ग्राम पंचायतों में अनुसूचित जाति की आबादी में खेल किया गया। भुता ब्लाक के धौरेरा, डंडिया नवाजिस अली, चटिया फैजू, ककरा खुर्द, कुईया रामपुर और बाकरगंज ग्राम पंचायतों की एससी आबादी में भी फेरबदल पकड़ में आया। डीपीआरओ टीसी पांडेय के मुताबिक, आपत्तियों के निस्तारण में तीनों ब्लाकों की आबादी का फिर से अवरोही क्रम तैयार करके इन सभी ग्राम पंचायतों का आरक्षण नियमानुसार संशोधित किया गया है। वहीं, आबादी के अवधारण में लापरवाही के लिए जिम्मेदार बहेड़ी ब्लाक के एडीओ पंचायत हिफाजत उल्ला, भुता ब्लाक के एडीओ करन सिंह और मझगवां ब्लाक के एडीओ बनारसी लाल रस्तोगी को तत्काल चार्जशीट दी गई है। तीनों से स्पष्टीकरण मांगा गया है। इसके बाद इनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


इंसेट...
यह बदला आरक्षण
अनारक्षित हुईं ग्राम पंचायतें-
बहेड़ी ब्लाक- दैयाबोझ, रुड़की, डूडा शुमाली, सिली जागीर
भुता ब्लाक- धौरेरा, डंडिया नवाजिस अली, चटिया फैजू।
मझगवां ब्लाक- बरासिरसा, भिंडौरा, दशीपुर।
(यह पूर्व में एससी के लिए आरक्षित थीं)

यह एससी के लिए आरक्षित हो गईं-
बहेड़ी ब्लाक- गुरसौली, मिर्जापुर औरंगाबाद, बिहारीपुर, जसाईनागर।
भुता ब्लाक- ककरा खुर्द, कुईया रामपुर, बाकरगंज।
मझगवां ब्लाक- मिर्जापुर, कुंडरिया खुर्द, रहगांवा।
(यह पूर्व में अनारक्षित थीं)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed