फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Regular operation of Amrit Bharat Express from tomorrow, seats are already full till 16th August

UP News: अमृत भारत एक्सप्रेस का नियमित संचालन 29 जुलाई से, 16 अगस्त तक सीटें अभी से फुल

Mon, 28 Jul 2025 07:25 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: बरेली ब्यूरो Updated Mon, 28 Jul 2025 07:25 AM IST
सार

बरेली होकर गुजरने वाली बापूधाम मोतिहारी-आनंद विहार अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन का नियमित संचालन मंगलवार से शुरू हो जाएगा। इस ट्रेन का अप-डाउन सप्ताह मे दो-दो दिन संचालन किया जाएगा।  

विज्ञापन
Regular operation of Amrit Bharat Express from tomorrow, seats are already full till 16th August
अमृत भारत ट्रेन - फोटो : एएनआई

विस्तार

बापूधाम मोतिहारी-आनंद विहार अमृत भारत एक्सप्रेस का नियमित संचालन 29 जुलाई से शुरू हो जाएगा। आधुनिक सुविधाओं से लैस सेमी हाई स्पीड इस लग्जरी ट्रेन का किराया कम है। ऐसे में यह गाड़ी यात्रियों को काफी भा रही है। 22 कोच की ट्रेन में 11 जनरल और नौ स्लीपर कोच हैं। स्लीपर श्रेणी में दोनों ओर से चलने वाली ट्रेन में सीटें अभी से फुल हो गई हैं।

विज्ञापन


15567 बापूधाम मोतिहारी-आनंद विहार अमृत भारत एक्सप्रेस 29 जुलाई से प्रत्येक मंगलवार और शुक्रवार को बापूधाम से सुबह आठ बजे चलने के बाद रात 1:10 बजे बरेली आएगी और अगले दिन सुबह 6:10 बजे आनंद विहार पहुंचेगी। इस ट्रेन की स्लीपर श्रेणी में 29 जुलाई, एक, पांच, 12 और 15 अगस्त को सीटें फुल हो चुकी हैं। आठ अगस्त को वेटिंग है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Bareilly News: बीडीए में शामिल 35 गांवों की बदलेगी तस्वीर, सड़क-पार्किंग, पार्क और ग्रीन बेल्ट होगी विकसित
विज्ञापन
विज्ञापन


15568 आनंद विहार-बापूधाम मोतिहारी अमृत भारत एक्सप्रेस 30 जुलाई से प्रत्येक बुधवार और शनिवार को आनंद विहार से दोपहर दो बजे चलने के बाद शाम 6:17 बजे बरेली आएगी। इस गाड़ी में भी ज्यादातर सीटें फुल हो गई हैं।

स्लीपर श्रेणी में 30 जुलाई को वेटिंग टिकट मिल रहा है। दो, नौ, 13 और 16 अगस्त को एक से पांच सीटें ही खाली हैं। छह अगस्त को भी सीटें फुल होने के कारण वेटिंग टिकट मिल रहा है। अमृत भारत एक्सप्रेस की स्लीपर श्रेणी में बरेली-दिल्ली और बरेली-लखनऊ के बीच किराया महज 205 रुपये है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed