फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Regular number and timetable released, Amrit Bharat Express will run two days a week from 29th

Bareilly News: नियमित नंबर और समय सारिणी जारी, 29 से सप्ताह में दो-दो दिन चलेगी अमृत भारत एक्सप्रेस

Sat, 19 Jul 2025 02:55 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 19 Jul 2025 02:55 AM IST
विज्ञापन
Regular number and timetable released, Amrit Bharat Express will run two days a week from 29th
बरेली। बापूधाम मोतिहारी-आनंद विहार के बीच चलने वाली अमृत भारत एक्सप्रेस की समय सारिणी और नंबर शुक्रवार को जारी कर दिया गया। 15567-68 बापूधाम मोतिहारी-आनंद विहार अमृत भारत एक्सप्रेस का संचालन 29 जुलाई से अप-डाउन सप्ताह में दो-दो दिन किया जाएगा। बरेली जंक्शन पर इसे दो मिनट का ठहराव दिया गया है। इससे पहले शुक्रवार सुबह 3:55 बजे ट्रायल ट्रेन बरेली होकर गुजरी।
विज्ञापन

रेलवे बोर्ड की ओर से जारी समय सारिणी के अनुसार 15567 बापूधाम मोतिहारी-आनंद विहार अमृत भारत एक्सप्रेस 29 जुलाई से प्रत्येक मंगलवार और शुक्रवार को बापूधाम से सुबह आठ बजे चलने के बाद सगाउली, बेतिया, नरकटियागंज, हरिनगर, बगहा, सिसवा बाजार, कप्तानगंज, गोरखपुर, बस्ती, मनकापुर, गोंडा, लखनऊ होते हुए रात 1:10 बजे बरेली आएगी। यहां से मुरादाबाद, गाजियाबाद होते हुए अगले दिन सुबह 6:10 बजे आनंद विहार पहुंचेगी।
विज्ञापन

15568 आनंद विहार-बापूधाम मोतिहारी अमृत भारत एक्सप्रेस 30 जुलाई से प्रत्येक बुधवार और शनिवार को आनंद विहार से दोपहर दो बजे चलने के बाद शाम 6:17 बजे बरेली आएगी और अगले दिन सुबह 10:40 बजे बापूधाम मोतिहारी पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

नियमित नंबर, समय सारिणी जारी और किराया तय होने के साथ आईआरसीटीसी ने ट्रेन में टिकट बुकिंग शुरू कर दी है। 22 कोच की सामान्य श्रेणी की इस ट्रेन में दो लगेज यान होंगे। इस ट्रेन में कुल 1,824 सीटें हैं।

इससे नियमित ट्रेनों पर कुछ हद तक यात्रियों का दबाव भी कम होगा। लोग कम किराये में लग्जरी यात्रा कर सकेंगे। बरेली-लखनऊ और बरेली-दिल्ली के बीच सामान्य श्रेणी में इस ट्रेन का किराया महज 205-210 रुपये रहेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed