{"_id":"61141d8e8ebc3e795623678b","slug":"regular-flight-from-bareilly-to-mumbai-will-start-from-today-bareilly-news-bly456092360","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरेली से मुंबई के लिए आज से शुरू होगी नियमित उड़ान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरेली से मुंबई के लिए आज से शुरू होगी नियमित उड़ान
विज्ञापन
aeroplane
- फोटो : demo photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली एयरपोर्ट पर शुरू हुआ टिकट काउंटर
विज्ञापन
बरेली। छह महीने पहले बरेली-दिल्ली हवाई यात्रा की शुरुआत के बाद अब मुंबई के लिए नियमित उड़ान के तौर पर बृहस्पतिवार से बरेली को एक और सौगात मिलने जा रही है। बुधवार को बरेली एयरपोर्ट पर इंडिगो के टिकट काउंटर भी शुरू कर दिए गए ।
मुंबई के लिए हवाई यात्रा की शुरुआत के मौके पर बरेली एयरपोर्ट पर आयोजित समारोह में प्रदेश के नागरिक उड्डयन मंत्री नंदगोपाल गुप्ता नंदी भी शामिल होंगे । केंद्रीय उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया समारोह में वर्चुअली हिस्सा लेंगे। इंडिगो एयरलाइन के साथ प्रशासन और एयरपोर्ट अथॉरिटी के अफसर बुधवार को देर शाम तक समारोह की तैयारियों में जुटे रहे। सुरक्षा कारणों से आमंत्रित लोग ही इस समारोह में हिस्सा ले पाएंगे। शनिवार को बरेली एयरपोर्ट से बंगलूरू के लिए भी हवाई यात्रा की शुरुआत होनी है। ब्यूरो